Latest

शकुन विद्या निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल देव रख नैनीने बोर्ड परीक्षा में लहराया परचम

( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। सीबीएसई बोर्ड ने क्लास 10th रिजल्ट की घोषणा किया शानदार रिजल्ट को देखते ही बच्चों, अभिभावकों और टीचर्स में खुशी का माहौल छा गया सभी एक दूसरे को मिठाई खिलाते नजर आए शकुन विद्या निकेतन नैनी प्रयागराज में शिखर जायसवाल 98%, शिवा तिवारी 97.4%, सिद्धार्थ गौतम 97.4%, उपलक्ष्य तिवारी 97.2%, अनुष्का सिंह 96.8%, माधुरी मिश्रा 96%, दीक्षा तिवारी 95.4%, अंक पाकर बच्चों ने शानदार सफलता अर्जित किया। संस्थान की प्रधानाचार्य श्रीमती
शकुंतला मिश्रा ने बच्चों की सफलता पर बधाई दिया । अपने संदेश में कहा कि कठिन परिश्रम से कोई भी सफलता प्राप्त की जा सकती है। संस्थान के प्रबंधक डाक्टर अशोक मिश्रा ने सभी बच्चों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित किया और कहा की उज्जवल भविष्य का सृजन केवल और केवल कठिन परिश्रम ही होता है कुशल मार्गदर्शन और कठिन परिश्रम के माध्यम से लक्ष्य की प्राप्ति की जा सकती है यही बच्चे आगे चलकर के देश ,प्रदेश के विभिन्न पदों पर रह कर के देश की सेवा करेंगे और देश को सुदृढ़ बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेंगे। उप प्रधानाचार्य श्रीमती आकांक्षा मिश्रा ने सभी बच्चों और अध्यापकों को विद्यालय की तरफ से बधाई दी एवं आने वाले वर्ष में और अच्छे परिणाम की उम्मीद की। इस महान अवसर पर राकेश जी, आदित्य ज़ी , शिवाकांत जी आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button