पोनप्पा रोड में 42 बेरोजगार परिवारों को एक साथ राशन वितरित किया

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। (कोविड-19 ) महामारी के दूसरे चरण के चलते नॉर्दन फुटबॉल अकादमी प्रयागराज ने आज दूसरे दिन पोनप्पा रोड स्थित एक ही बस्ती में गरीब एवं बेरोजगार श्रमिक लोगो (जरूरतमंदों) को राशन वितरित किया I
नॉर्दन फुटबॉल अकादमी द्वारा राशन वितरण दूसरा दिन
अकादमी के निदेशक एवं मुख्य प्रशिक्षक इंद्रनील घोष के अनुसार आज दूसरे दिन अकादमी ने सभी 42 परिवार के श्रमिक लोगो को राशन देगी I अकादमी के खिलाड़ियों द्वारा इसकी तैयारी पूर्व से ही कर रहे थे I आज पोनप्पा रोड अकादमी ने सायकाल 4:30 बजे से मोहल्ले के 42 परिवारों को जो आर्थिक तंगी एवं बेरोजगारी से गुजर रहे है उन सभी को राशन वितरित किया राशन में (दाल, चावल, आलू, प्याज, चीनी, आटा, नमक, हल्दी इत्यादि) दिया गया I राशन वितरित करने के लिए अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक इंद्रनील घोष, प्रशिक्षु देवेंद्र कुशवाहा, आज़ाद पांडेय, हर्षित ओझा, मितेश गुप्ता एवं सहयोगी प्रदीप चक्रवर्ती, संजय मजूमदार, रंजन चक्रवर्ती ने राशन बाटने में सहायता किया Iआप सभी से विनम्र निवेदन है की इच्छुक व्यक्ति अपनी स्वेक्षा से राशन (दाल, चावल, मसाला, नमक, चाय पत्ती, गर्म मसाला, आलू, प्याज इत्यादि) योगदान के लिए इंद्रनील घोष से संपर्क कर सकते है I योगदान देने हेतु इच्छुक व्यक्ति एवं जरूरतमंद लोग इंद्रनील घोष (9453231784), अमन सिंह (8299689446) अखिलेश (9696645292) से दिए हुए नंबर पर संपर्क कर सकते है अथवा नॉर्दन फुटबॉल अकादमी के इस बैंक खाते नंबर पर राशि भेज सकते है I


