Latest

माध्यमिक स्कूलों में अगले साल से संकुल व्यवस्था

 

( विनय मिश्रा )
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। सरकारी माध्यमिक स्कूलों में 2022-23 शैक्षणिक सत्र से संकुल व्यवस्था लागू होगी। अपर निदेशक राजकीय डॉ. अंजना गोयल ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के क्रियान्वयन के लिए कुशल संसाधन और प्रभावी गवर्नेन्स के मकसद से विद्यालय संकुल व्यवस्था लागू करने के परिप्रेक्ष्य में सभी संयुक्त शिक्षा निदेशकों को पत्र लिखकर 10 अगस्त तक कई बिन्दुओं पर सूचनाएं मांगी है।
विद्यालय क्लस्टर के संबंध में 2021-22 में कार्ययोजना तैयार कर उसे अगले साल से लागू करना है। राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के पांच से 10 किमी परिधि में स्थित प्राइमरी व मिडिल स्कूलों तक सीमित रखकर छात्र विनिमय कार्यक्रम और संसाधनों को भी साझा किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button