इमरान खान का पुतला फूंक कर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपना आक्रोश प्रकट किया

अनुराग शुक्ला प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। पाकिस्तान पंजाब प्रांत सदीकाबाद के भोग शरीफ गांव में बुधवार को हिंदुओं के आस्था श्रद्धा और विश्वास के भगवान सिद्धिविनायक जी के मंदिर में तोड़फोड़ कर हिंदुओं की आस्था को आघात पहुंचाने का कायराना कार्य करने के विरुद्ध कटघर चौराहे पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का पुतला फूंक कर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपना आक्रोश प्रकट करते हुए विरोध दर्ज कराया l पुतला दहन करने से पूर्व कार्यकर्ता पाकिस्तान मुर्दाबाद इमरान खान मुर्दाबाद इस्लामिक आतंकवाद मुर्दाबाद के गगनभेदी उद्घोष लगा रहे थे ।
पुतला दहन के अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा पार्षद ने कहा कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कट्टरपंथियों के आगे घुटने टेक दिया है और उन कट्टरपंथियों ने यह कायराना हरकत की है पाकिस्तान नहीं मानता तो उससे वार्ता नहीं सीधे युद्ध करना चाहिए । पूर्व पार्षद नीरज गुप्ता ने कहा कि यह इस्लामिक आतंकवाद की पराकाष्ठा है और पूरा विश्व इस्लामिक आतंकवाद से परेशान है वैश्विक सहमति के आधार पर इस्लामिक आतंकवाद को कुचलना ही इसका समाधान है ।
उक्त अवसर पर योगी सत्यम जी महाराज विहिप नेता विनोद सोनकर अशोक यादव पवन केसरवानी शैलेश केशरवानी भोला शर्मा अभिषेक निषाद सचिन केसरवानी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।


