देश

शिक्षकों को सिखाएंगे संस्कृत

प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार )। भाजपा के लोक कल्याण संकल्प पत्र को पूरा करने में माध्यमिक शिक्षा विभाग के अफसर जुट गए हैं। संकल्प पत्र में छात्रों के लिए मुफ्त ऑनलाइन संस्कृत प्रशिक्षण प्रदान करने की बात कही गई थी। इस क्रम में माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद ने यूपी बोर्ड से जुड़े स्कूलों में कार्यरत सहायक अध्यापक (टीजीटी) और प्रवक्ता (पीजीटी) को पांच दिवसीय प्रशिक्षण देने का निर्णय लिया है। बोर्ड के सचिव राधा कृष्ण तिवारी ने सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को 15 जुलाई को पत्र लिखकर शिक्षकों के नाम, पदनाम, मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी मांगी है। प्रत्येक जिले में 100-100 शिक्षकों को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) पर संस्कृत संस्थान की ओर से भेजे गए पांच सदस्यीय दल की ओर से प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण पाने के बाद ये शिक्षक बच्चों को संस्कृत का प्रशिक्षण देंगे।

Related Articles

Back to top button