Latest

ओलंपिक गोल्ड जीतने के बाद भी नीरज चोपड़ा को रह गया इस बात का मलाल

भारतीय भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा ने शनिवार को टोक्यो ओलंपिक खेलों में इतिहास रचने के बाद कहा है कि वे अपने पहले दो थ्रो अच्छा फेंकने के बाद ओलंपिक रिकॉर्ड की कोशिश कर रहे थे, लेकिन ऐसा नहीं हो सका।

चोपड़ा ने यह भी खुलासा किया कि वे अपने आखिरी थ्रो से पहले कुछ नहीं सोच रहे थे, क्योंकि उन्हें महसूस हो गया था कि वे यहां खेलों में अभूतपूर्व शीर्ष स्थान हासिल कर चुके थे।

वे सभी 12 प्रतिस्पर्धियों में पहले तीन प्रयासों में सर्वश्रेष्ठ थे, जिससे वे अगले तीन प्रयासों में थ्रो करने के लिए सबसे आखिर में आए। जैसे ही सिल्वर मेडल विजेता चेक गणराज्य के जाकुब वाडलेच ने अपना आखिरी थ्रो पूरा किया, चोपड़ा जान गए थे कि उन्होंने गोल्ड मेडल जीत लिया है।

Related Articles

Back to top button