Latest

बक्शी बांध से लेकर राजापुर कछार तक बक्शी बांध की तरह ही एक बांध बनाया जाए – विजय कुमार द्विवेदी

( अनंत पांडेय )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। संगम नगरी के कछारी इलाके जो कि पूर्ण रूप से जलमग्न है। लाखों की आबादी गंगा जी की इस बाढ़ में फंसे हुए हैं । आज अधिवक्ता एवं भाजपा नेता विजय कुमार द्विवेदी ने सलोरी बघाड़ा शादियाबाद क्षेत्र का भ्रमण किया और लोगों की समस्याओं को जाना लगभग ढाई सौ परिवार को राहत सामग्री भी वितरित किया ब्रेड, पैकेट दूध ,बिस्किट ,चीनी, चाय पत्ती, एवं फल का वितरण किया गया बाढ़ की इस गंभीर समस्या से लोगों को सावधानी से निपटने की हिदायत भी दी गई इसी के साथ श्री द्विवेदी ने माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या जी को एवं आयुक्त प्रयागराज को पत्र लिखकर यह मांग की की बक्शी बांध से लेकर राजापुर कछार तक बक्शी बांध की तरह ही एक बांध बनाया जाए। जिससे निचले इलाकों के लोगों को बाढ़ से राहत मिल सके और उस बांध का उपयोग कछारी इलाके के लोगों के साथ साथ कुंभ के दौरान आने वाले लोगों को सीधे मेला क्षेत्र तक पहुंचने का सुगम साधन भी हो जाएगा। जिलाधिकारी प्रयागराज से यह मांग की गई कि राहत शिविरों में रहने वाले लोगों को अच्छी सुविधा मुहैया कराई जाए और बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में पुलिस की पेट्रोलिंग भी बढ़ाई है। जिससे अपना घर छोड़कर राहत शिविर में रहने वाले लोगों के घर चोरी और लूट जैसी घटनाएं ना हो पाए आज बाढ़ क्षेत्र में राहत सामग्री वितरित करने के दौरान विजय द्विवेदी सीपी शर्मा आलोक दुबे प्रशांत शुक्ला संदीप द्विवेदी आदि लोग शामिल थे।

Related Articles

Back to top button