Latest

बारिश भी नही रोक पाई एनडीआरएफ के हौसलों

बारिश के बावजूद ये जबाज़ बाढ़ में फंसे लोगों को पहुंचाया सुरक्षित

( अनुराग शुक्ला )
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज सुबह से शुरू हुई बारिश भी नही रोक पाई एनडीआरएफ के बुलंद हौसलों को और जम के हो रही बारिश के बावजूद ये जबाज़ बाढ़ में फंसे लोगों तक राहत सामग्रियों को पहुंचाया और साथ साथ जिन लोगो को सुरक्षित स्थानों या बाढ़ राहत शिविरों में जाना था की मदद की। एनडीआरफ के जवानों ने सुबह से ही लगातार हर दो घंटो में बाढ़ग्रस्त इलाकों में चौकसी शुरू कर दी । और प्रशासनिक अमले के द्वारा उपलब्ध कराए गए पानी के बोतल, खाने के समान आदि को समय समय पर लोगो के बीच वितरित कर रहे है।एसडीआरएफ एनडीआरएफ और पीएसी की बाढ़ राहत प्रकोष्ठ के जवान लगातार चौबीसों घंटे रेकी करने और आपातकालीन स्थिति में लोगो को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने का काम शुरू कर दिया है।
मंडलायुक्त ने मीडिया से बात करते हुए बताया की पुलिस बल और प्रशासनिक अमला हर तरीके से तैयार है । और किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए सभी आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। अब तक राहत शिविरों में 3000 के लगभग लोगो को रखा गया है और अभी और लोगो को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का काम किया जा रहा है । अभी लगातार पहाड़ों पर हो रही बारिश परेशानी का सबब बन सकती है ।क्योंकि यदि आगे से पानी को छोड़ा गया तो निचले तराई इलाकों में पानी का जमावड़ा होना लाजमी है।इसके अलावा आगे के राज्यो में भी अलग अलग क्षेत्र से पानी आने के कारण उत्तर प्रदेश से बहने वाली नदियों पर और अधिक दबाव बना रहेगा।

Related Articles

Back to top button