Latest

करैली के बाढ़ ग्रस्त इलाक़ो का प्रशासन कर रहा उपेक्षा-समाजसेवीयों ने बढ़ाए मदद को हाँथ

( अनंत पांडेय ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। करैली के ग़ौस नगर, गड्ढ़ा कालोनी, करैला बाग़ इन दिनो बाढ़ के पानी से घिरा हुआ है।चोरी के डर से सैकड़ो लोग घरों की छतों व उपरी मंज़िल पर अपने सामानो की रक्षा करने को घरों को नहीं छोड़ रहे हैं।वहीं प्रशासन की तरफ से कोई भी अधिकारी अभी तक करैली क्षेत्र के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का निरिक्षण करने नहीं पहोँचा।समाजसेवी मो०तहज़ीब अली समेत अन्य लोग पाँच दिनो से बाढ़ मे फंसे लोगों को खाने के पैकेट,पीने के लिए पानी की बोतलें और खुले मे रखे सामानो को बरसात के पानी से बचाने के लिए पन्नी आदि पहोँचा कर लोगों की मदद को आगे आए हैं।सपा प्रवक्ता सै०मो०अस्करी ने बताया की करैली मे बाढ़ के पानी के नाले से प्रवेश करने के कारण लगभग दो से ढ़ाई हज़ार घर जलमग्न हैं।पूर्व मे बाढ़ के दौरान काफी घरों मे चोरी भी हो गई थी।सूने मकान मे रात मे चोर उचक्के खाली मकानो मे हाँथ की सफाई भी किये थे इसी के कारण अधिक्तर लोग घर को खाली नहीं छोड़ रहे हैं।समाजसेवी मो०तहज़ीब अली बाढ़ प्रभावित लोगों को लगातार राहत पहोँचाने को कैम्प स्थापित कर पुरी टीम व परिजनो के साथ दिन भर खाना बनवा कर लोगों की मदद कर रहे हैं।उनकी टीम प्रतिदिन सुबहा के वक्त दूध बिस्किट और दिन व रात के खाने का इन्तेज़ाम कर रहे हैं।शहर दक्षिणी के पूर्व विधायक हाजी परवेज़ अहमद,सपा महानगर अध्यक्ष सै०इफ्तेखार हुसैन उपाध्यक्ष मोईन हबीबी,वरिष्ठ सपा नेता शुऐब खान,किताब अली सै०मो०अस्करी नदीम अली फरीद राईन,ज़ामिन हसन आदि ने बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का नाव से जायज़ा लिया।वही प्रशासन के मुस्लिम क्षेत्रों की उपेक्षा का आरोप भी लगाया।इफ्तेखार हुसैन ने प्रशासन से दो नाव की उपलब्धता को नाकाफी बताते हुए और नावों की मांग ज़िला प्रशासन से की वहीं बाढ़ प्रभावित लोगों के स्वास्थ के लिए चिकित्सक उपलब्ध कराने और संक्षम अधिकारी की चौबिस घंटे बाढ़ प्रभावित क्षेत्र मे तैनाती करने और बाढ़ से घिरे मकानो की लाईट कटी होने से रात के अंधेरे को वैकल्पिक व्यवस्था करते हुए रौशनी उपलब्ध कराने की भी मांग की।हाजी परवेज़ अहमद ने लोगों को राहत पहोँचाने के लिए अपने द्वार चौबिस घंटे खुले रहने की जानकारी लोगों को देते हुए कहा बिना भेद भाव सब के लिए हमारे द्वार खुले हैं हम हर सम्भव मदद के लिए खड़े हैं।हाजी परवेज़ की ओर से बाढ पिड़ितों मे उनके बेटे इमरेज़ अहमद ने खाद्ध सामाग्री का वितरण किया।वहीं बलूघाट क्षेत्र मे सपा उपाध्यक्ष महेन्द्र निषाद आदि ने भी बाढ़ पीड़ितों में राहत सामाग्री का वितरण किया।

Related Articles

Back to top button