Latest

भोले गिरी मंदिर कटघर में 13 अगस्त को नाग पंचमी के पर्व पर भगवान भोलेनाथ का होगा भव्य श्रृंगार

( विनय मिश्रा ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। भोले गिरी मंदिर कटघर आयोजन समिति के प्रवक्ता राजेश केसरवानी ने बताया कि 13 अगस्त को नाग पंचमी के पावन पर्व पर आयोजन समिति के श्रृंगार संयोजक चंदन त्रिपाठी एवं उनकी टीम के द्वारा सायंकाल 7:00 बजे भगवान भोलेनाथ का भव्य श्रृंगार किया जाएगा और मंदिर के पुजारी रामलाल शास्त्री के द्वारा सुबह 7:00 बजे से रुद्राभिषेक का आयोजन किया जाएगा इस अवसर पर भक्तों के द्वारा भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक एवं पूजन अर्चन किया जाएगा
और आगे जानकारी देते हुए आयोजन समिति के प्रवक्ता राजेश केसरवानी ने बताया कि परंपरागत तरीके से नागपंचमी से लेकर जन्माष्टमी तक चलने वाले मेले का आयोजन कोरोना प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए आयोजित किए जाएंगे।

Related Articles

Back to top button