Latest

पुलिस लाइन मे हुआ परेड दी गई झंडे को सलामी

( अनंत पांडेय ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज 15 अगस्त को 75वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाईन प्रयागराज के क्वाटर गार्द पर प्रातः 8:00 बजे ध्वजारोहण किया गया।

 

 

आखरी दम तक करूंगा जिम्मेदारी का निर्वाहन – सर्वेश्रेष्ठ त्रिपाठी

स्वतंत्रता दिवस पर दिलाई सुरक्षा की शपथ हर्षोल्लास के साथ मनाया गया झंडारोहण कार्यक्रम

 

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक यमुनापार, अपर पुलिस अधीक्षक नगर अपर पुलिस अधीक्षक अपराध, अपर पुलिस अधीक्षक यातायात, अपर पुलिस अधीक्षक हाइकोर्ट सुरक्षा, अपर राज्य रेडियो अधिकारी, क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम,
सहायक रेडियो अधिकारी, प्रतिसार निरीक्षक प्रथम/द्वितीय एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित थे। इस अवसर पर पुलिस उपमहानिरीक्षक / वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, प्रयागराज द्वारा समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण को स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में संदेश दिया गया। इस पावन अवसर पर पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा निम्नलिखित अधिकारी/कर्मचारीगण को पदक/प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। जिनमें निरीक्षक श्री बटेश्वर नाथ दुबे रेडियो उप निरीक्षक कमलेश कुमार रेडियो उपनिरीक्षक श्याम सुंदर शर्मा आरक्षी चालक विजय नारायण उप निरीक्षक बृजेश सिंह आरक्षी शशि प्रकाश रेडियो उप निरीक्षक सुनील कुमार मोहर्ररी ऑफिस सुरेंद्र पाल यादव पीआरबी कमांडर सुग्रीव यादव पीआरबी सब कमांडर और असलूब अहमद पीआरबी पायलट रविंद्र नाथ मिश्रा ये सभी लोग पदक और प्रशस्ति पत्र पाकर अपने आप को गौरवान्वित महसूस किया।

Related Articles

Back to top button