निरंकारी मण्डल ने बाढ़ राहत शिविरों में बाँटी राहत सामग्री

(अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार) । सन्त निरंकारी मण्डल द्वारा बाढ़ सोमवार को भी बाढ़ राहत शिविरों में रह रहे लोगों को राहत सामग्री बांटी गई। सेवा का यह कार्य संत निरंकारी मंडल की संरक्षक सत्गुरू सुदीक्षा के निर्देशन में बीते तीन दिनों से चलाया जा रहा था। सन्त निरंकारी सेवादल के सदस्यों ने बाढ़ राहत शिविरों में जाकर बाढ़ पीड़ित लोगों को राहत सामग्री दी। संत निरंकारी मण्डल के स्थानीय जोनल इंचार्ज अशोक कुमार सचदेव के नेतृत्व में निरंकारी सेवादल के लोगों ने उमराव सिंह स्कूल मम्फोर्डगंज, महबूब अली इण्टर कालेज, स्वामी विवेकानन्द स्कूल न्यू कैण्ट, विवेकानन्द स्कूल, ऋषिकुल स्कूल एवं वाईएमसीए स्कूल में बने अस्थाई बाढ़ राहत शिविरों में खाद्य राहत सामग्री वितरित की। 13 अगस्त से चलाये जा रहे राहत सामग्री वितरण अभियान में जिला प्रशासन और एनडीआरएफ का सहयोग रहा।




