Latest
तीर्थ पुरोहित प्रयागवाल वाहिनी ने बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में बाटा भोजन का पैकेट

( विनय मिश्रा )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। तीर्थ पुरोहित प्रयागवाल वाहिनी के तत्वावधान में बाढ़ ग्रस्त इलाकों में पिड़ितों को भोजन का पैकेट वितरण किया | भोजन वितरण में वाहिनी के अध्यक्ष अमितराज वैद्य के नेतृत्व में सर्व प्रथम संगम क्षेत्र में लेटे हनुमान मंदिर, त्रिवेणी बांध, दारागंज कछारी क्षेत्र, सलोरी, छोटा बघाड़ा, बड़ा बघाड़ा में एक हजार लोगों में भोजन का वितरण किया गया। उक्त अवसर पर वाहिनी के संयोजक श्रवण कुमार शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रजनीश तिवारी, उपाध्यक्ष असीम भारद्वाज, महामंत्री गोपाल काला, मंत्री विजय मिश्रा, मनोज शर्मा, अभिषेक पान्डेय,राकेश शर्मा, राहूल शर्मा, रिषभ मिश्रा, विजय भारद्वाज, नितिन भारद्वाज, सागर पान्डेय, राज पान्डेय, आदि उपस्थित रहे | उक्त जानकारी वाहिनी के मिडिया प्रभारी अनन्त पान्डेय ने दी |

