Latest

एक सितंबर से खुलेंगे पहली से पांचवी कक्षाओं तक के स्कूल

(अनंत पांडेय )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। उत्तर प्रदेश सरकार ने बुधवार को आगामी 23 अगस्त से छठी से आठवीं कक्षाओं तक के और एक सितंबर से पहली से पांच कक्षाओं तक के स्कूलों को विद्यार्थियों के लिए खोलने के आदेश जारी किए।

राज्य में कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए नौंवीं से 12 वीं कक्षाओं तक के स्कूलों को 16 अगस्त से खोले जाने के आदेश पहले ही जारी किए जा चुके हैं।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आगामी 23 अगस्त से छठी से आठवीं कक्षाओं तक के और एक सितंबर से पहली से पांच कक्षाओं तक के स्कूलों को विद्यार्थियों के लिए खोलने के आदेश जारी कर दिये गए हैं।

इस हफ्ते के शुरू में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों से आगामी 23 अगस्त से छठी से आठवीं कक्षाओं तक के और एक सितंबर से पहली से पांच कक्षाओं तक के स्कूलों को छात्र-छात्राओं के लिए खोलने पर विचार करने को कहा था।

Related Articles

Back to top button