नरमू रेलकर्मियों के लिये कर रहा है संघर्ष जल्द समस्याओं का होगा संमाधान- नरेंद्र त्यागी

( अनंत पांडेय )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन की मासिक बैठक को सम्बोधित करते हुए शाखा सचिव नरेंद्र त्यागी ने बताया कि मुरादाबाद में मंडल रेल प्रबंधक के साथ नरमू की पीएनएम बैठक सम्पन्न हुई है।
जिसमे सभी विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे मालगोदाम रोड व रौजा में अड्सलिया से रौजा तक रोड की बहुत दयनीय स्थिति है जो कि काफी समय से नरमू के एजेंडे में शामिल है उसके निर्माण के लिए 186 लाख का टेन्डर पास हो गया है, रेलवे कॉलोनी में सुधार हेतु जोन टेन्डर भी हो गया है ।
जल्द एजेंशी काम शुरू कर देगी, इलेक्ट्रिक विभाग के किये गए स्थान्तरण आदेश निरस्त करने पर सहमति हो गयी है। शाहजहाँपुर में गार्डो से शंटिंग कराई जा रही है जिस पर यूनियन ने अपना विरोध दर्ज कराया है जल्द शैंटिंग स्टाफ पोस्ट होगा , ट्रेंनिंग स्कूल व मनोरंजन सदन शाहजहाँपुर के लिए स्पेशल फंड जारी कर जीणोद्धार कराया जाएगा मन्डल उपाध्यक्ष सुनील तिवारी शाखा अध्यक्ष रामौतार शर्मा ने यूनियन की बैठक में अन्य संगठनों से नरमू में शामिल हुए रेलकर्मियों का स्वागत करते हुए बताया कि उरमु के डेलीगेट अमित यादव रामनिवास एक्सआर्मी मेंन जयपाल सिंह ओकार सिंह obc के अशोक scst के रामनिवास व राहुल आज नरमू की विचारधारा से प्रभावित होकर नरमू में समलित हुए है इस अवसर पर राकेश मिश्रा जितेंद्र धनंजय कौशल रोशनलाल यतीन्द्र त्रिवेदी रामदयाल रामहरि मिश्रा अमित कुमार शिव कुमार सक्सेना आशुतोष केशरी राजीव अशरफ सलीम तुषार आदि उपस्थित रहे।




