Latest

जिला योजना समिति के सभी 24 सदस्यों के चुनाव में अपना प्रत्याशी उतारेगी सपा

( अनंत पांडेय )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। जिला योजना समिति के सभी 24पदों पर समाजवादी पार्टी अपना उम्मीदबार उतारेगी। सपा जिलाध्यक्ष योगेश चंद्र यादव की अध्यक्षता में आज जिला कार्यालय में हुई जिला पंचायत सदस्यों की महत्वपूर्ण बैठक में जिला योजना समिति के आगामी 3  सितम्बर को होने वाले चुनाव की रणनीति पर अहम् चर्चा की गई। तय किया गया कि जिलापंचायत की सभी बैठकों की कार्यवाही, एजेंडा आदि को बैठक के समय ही मूल रजिस्टर में लिखने और तत्काल ही उस रजिस्टर पर उपस्थित सदस्यों का हस्ताक्षर कराये जाने पर जोर दिया जायेगा। आरोप लगाया गया कि बैठक के समय कार्यवाही एवं एजेंडो, प्रस्ताव को रफ के रूप में दर्ज किया जाता है और बाद में मूल रजिस्टर में उतारा जाता है जिसमे प्रस्ताव में बदलाव की गुंजाइस बनी रहती है।जिला पंचायत में होने वाले विकास कार्यों, के लिए बजट का आवंटन सभी 84 वार्डों में बराबर रूप से आवंटित किये जाने पर दबाव बनाया जायेगा। बैठक में तय किया गया कि जिला योजना समिति के कुल 24सदस्यों केसभी वर्गों केलिए समाजवादी पार्टी अपना उम्मीदवार उतारेगी। गौर तलब हो कि कुल 24सदस्यों में अनारक्षित पुरुष 8, अनारक्षित महिला 4, अन्य पिछड़ा वर्ग पुरुष 4एवं महिला 2, अनुसूचित जाति पुरुष 4एवं महिला 2सदस्यों का चुनाव होना है। सभी सदस्यों के नामांकन में 2अनुमोदक एवं 2प्रस्तावक के हस्ताक्षर होने हैं। नामांकन फार्म 25अगस्त से मिलेगा तथा इसे जमा करने की अंतिम तिथि 27अगस्त है।

Related Articles

Back to top button