हाँलमाकॆ का स्वागत,HUID स्वीकार नहीं, लॉक डाउन खत्म होने से राहत की सांस

( विनय मिश्रा )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की आवश्यक बैठक चौक स्थित नानक ज्वेलर्स ,जिला अध्यक्ष रमेश केसरवानी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिला अध्यक्ष रमेश केसरवानी ने सर्राफा व्यवसायियों की पीड़ा को प्रधानमंत्री तक पहुंचाने की बात कहीं। महानगर अध्यक्ष लालू मित्तल ने चौपट हो रहे सराफा व्यवसाय को बचाने के लिए फिलहाल जिलाधिकारी के माध्यम से व्यापारी की समस्याओं को प्रधानमंत्री एवं वित्त मंत्री भारत सरकार के नाम ज्ञापन देकर अवगत कराया जाएगा । लालू मित्तल ने कहा विगत 16 जून 2021 से सर्राफा व्यवसाय परअनिवायॆ हॉलमार्किंग कानून लागू कर दिया गया है जिसका प्रदेश ही नही देश के समस्त सर्राफा व्यवसायी अत्यंत खुले व प्रसन्न मन से स्वीकार व स्वागत करता है,नि:संदेह सरकार का यह कदम आम जनमानस मे सर्राफा व्यवसाय के प्रति विभिन्नभ्रान्तियो को दूर कर ग्राहको का विश्वास एवं पारदर्शिता कायम करने की दशा मे मील का पत्थर साबित होगा। उपाध्यक्ष सर्राफा व्यवसाई लाली सरदार ने कहा कि भारत सरकार द्वारा अभी हॉलमार्किंग की अनिवार्यता की धोषणा किये कुछ ही दिन बीते थे कि भारतीय मानक व्यूरो (बीआईएस ) विभाग द्वारा सरकार के विभिन्न कानूनो को दर किनार करते हुये एच• यू• आई •डी• नामक एक नये प्रारूप और प्रकिया की अनिवार्यता की 01जुलाई 2021से धोषणा कर दी है। जो कि नितांत गलत है।संगठन मंत्री अनु केसरवानीने कहा कि जहा एक ओर एक माह से पूरे देश व प्रदेश के सर्राफा व्यवसायियो के प्रतिनिधियो ने हॉलमार्क की विसगंतियो के निराकरण हेतु इससे सम्बंधित केन्द्र के मंत्रियो एवं बी आई एस के अधिकारियो से लगातार सम्पर्क मे रहते हुये वार्ता कर रहे थे,वह भी हमारे तर्को से संतुष्ट होने के बाबजूद भी बी आई एस के अधिकारियो द्वारा सर्राफा व्यवसाईयो पर जबरन एच यू आई डी थोपने का काये करने जा रहा है, जिससे देश व प्रदेश के समस्त सर्राफा व्यवसायियो को किसी भी प्रकार की संतुष्टि या राहत प्राप्त नही हुयी है। अतः आह्वान पर भारत सरकार से मांग करती है कि इस काले कानून HUID का पुरजोर बिरोध करती है एवं इस काले कानून HUID को अविलम्ब वापस कर सर्राफा व्यवसायियो को राहत प्रदान करे । बैठक में संरक्षक मोहन जी टंडन बादल केसरवानी मंजेश राजेश केशरवानी राम जी जैन संजय अग्रवाल काके भाई रूपाली अवस्थी जानकी ज्वेलर्स अनुराग ज्वेलर्स कृष्णा ज्वेलर,पीयूष अग्रवाल अलंकार स्वर्ण मंदिर आदि उपस्थित रहे।




