Latest

लालापुर थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर हत्‍या

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। जिले में अपराध कम होने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। शनिवार को यमुनापार के लालापुर थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर हत्‍या की गई। शनिवार की सुबह कल्लू तिवारी नामक युवक का खेत में पानी लगाने को लेकर विपक्षी से विवाद हुआ था। आरोप है कि दूसरे पक्ष की ओर से गोली मारकर कल्‍लू की हत्या कर दी गई। आरोप गांव के ही कुछ लोगों पर लगा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्‍जे में लिया और आरोपितों की तलाश कर रही है। हालांकि अभी वे पुलिस की पकड़ से दूर हैं।
पुलिस के मुताबिक, घूरपुर थाना क्षेत्र के बीरबल गांव निवासी कल्लू तिवारी का और लालापुर के अगवार गांव कुछ लोगों से विवाद चल रहा था। बताया जाता है कि शनिवार सुबह उनके बीच खेत में पानी लगाने को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। इसमें गोली लगने से कल्लू तिवारी की मौत हो गई। आरोपित फरार हैं, पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

Related Articles

Back to top button