अनन्त पार्थिव शिवलिंग निर्माण महायज्ञ सावन के 25वें दिन भी लगातार जारी

( अनंत पांडेय )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। विगत 25 जुलाई 2021 से त्रिवेणी बाँध स्थित श्री कृपासिंधु काले हनुमान मन्दिर पर नैतिक विकास शोध संस्थान सेवा ट्रस्ट प्रयाग के तत्वाधान में विश्व जन कल्याण कोरोना महामारी के विनाश एवं सर्व मनोकामना सिद्धि हेतु जारी अनन्त पार्थिव शिवलिंग निर्माण महायज्ञ आज 25वें दिन भी विधि-विधान के साथ शिवभक्तों द्वारा जारी रहा। यज्ञ स्थल पर आज मुख्य यजमान के रूप में पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक तिवारी ने सपत्नीक उपस्थित हो कर भूतभावन भगवान भोलेनाथ का अभिषेक कर सर्व मनोकामना सिद्धि हेतु माँगा वरदान, वही नैतिक विकास शोध संस्थान सेवा ट्रस्ट प्रयाग के संस्थापक अध्यक्ष एवं यज्ञ संयोजक पं० श्याम सूरत पाण्डेय ने कहा कि भगवान शिव ही एकमात्र ऐसे देवता हैं जो आदि और अनन्त हैं जिन्हें भक्त अपनी श्रद्धानुसार आसानी से मनोवांछित फल प्राप्ति के लिए प्रसन्न कर सकते हैं, पुराणों में लिखा है शिव जी कालों के काल हैं महाकाल है इसीलिए उनकी पूजा महाकाल रूप में भी की जाती है, जो भी भक्त मिट्टी का शिवलिंग बनाकर पार्थिव शिवलिंग का पूजन और अभिषेक करता है उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं। विसर्जन के उपरान्त भक्तों ने यज्ञस्थल पर महाशिवपुराण कथा का अमृतपान किया। महासचिव सत्य प्रकाश पाण्डेय ने सभी शिव भक्तों से अपील किया की यज्ञ में इसी तरह अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए भगवान भोलेनाथ की कृपा के पात्र बनें। यज्ञ अनवरत जारी रहेगा। आज के अभिषेक आरती में मुख्य रूप से वरिष्ठ समाजसेवी सोनू पाठक, प्रमुख संरक्षक फूलचन्द्र दुबे, इं० बी० के० पाण्डेय, राजनाथ तिवारी, राजेन्द्र तिवारी दुकानजी, महासचिव सत्य प्रकाश पाण्डेय, देवप्रकाश त्रिपाठी, योगिराज देवरहा जंगल बाबा, राजेन्द्र त्रिपाठी, पूनम सिंह, श्रवण दुबे, शोभित मिश्र सोमू, अधिवक्ता अवधेश तिवारी सहित सैकड़ों भक्तगण उपस्थित रहे।


