भाजपा हटाओ -प्रदेश बचाओ,का नारा लेकर बलिया से चली” जन वादी-जन क्रांति यात्रा “25 को शहर में

(अनन्त पाण्डेय )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। जन वादी पार्टी सोशलिस्ट केसंस्थापक, राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संजय सिंह चौहान के नेतृत्व मे पुरे प्रदेश में भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में जनजागरण के लिए चलाये गये अभियान के तहत “भाजपा हटाओ -प्रदेश बचाओ, जन वादी जन क्रांति यात्रा “आगामी 25अगस्त को शहर में प्रवेश करेंगी।समाजवादी पार्टी केलोग इस यात्रा काजगह जगह स्वागत करेंगे।
सपा युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रभारी श्री अरविन्द गिरी ने आज सपा के जिला कार्यालय जार्जटाउन में हुई पार्टी जनों की बैठक में स्वागत की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष योगेश चंद्र यादव एवं संचालन युवजन सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष संदीप यादव नेकिया।
बैठक को सम्बोधित करते हुए युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द गिरी नेकहा कि “भाजपा हटाओ -प्रदेश बचाओ, जन वादी जन क्रांति यात्रा “बलिया जनपद से शुरू की गई है जो प्रदेश के कई जनपदों से होते हुए लखनऊ तक जाएगी। आगामी 25,26एवं 27अगस्त को प्रयागराज जनपद के विभिन्न इलाकों में यात्रा का सपाई स्वागत करेंगे। श्री गिरी ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर किसान,नौजवान, महिला, अल्पसंख्यक, व्यापारी सहित आम जन के हितों की अनदेखी किये जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि इस सरकार कि उल्टी गिनती शुरू हो गई है। प्रदेश के छोटे- छोटे दलों के साथ और जनता के प्रबल समर्थन से 2022में श्री अखिलेश यादव जी के नेतृत्व में सपा की सरकार बनेगी। सपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि पार्टी नेतृत्व के निर्देश पर यात्रा का पुरे जनपद में स्वागत किया जायेगा। इसके लिए पार्टी के जिला, महानगर एवं फ्रंटल संगठनों की बैठक कर अपील की गई है। जिला प्रवक्ता के अनुसार यात्रा का आगामी 25 अगस्त को जनपद की पूर्वी सीमा भीटी में सुबह 10बजे स्वागत होगा। इसके बाद बरौत, हंडिया, सैदाबाद, जगत पुर, हनुमानगंज, झूंसी, शास्त्री पुल होते हुए दोपहर 2 बजे शहर में प्रवेश करेंगी। शहर में विभिन्न स्थानों हाईकोर्ट, धूमनगंज, इंडियन आयल, झलवा पीपलगांव में जाएगी।26अगस्त को सुबह शहर से निकल कर यमुनापार क्षेत्र के इरादात गंज, घूरपुर, गौहनिया, जसरा बाजार, बारा खास, सेहुडा, कपारी, शिवराज पुर, शंकर गढ़, बसहारा, जूही, नारी बारी, मवाईया, टेऊंगा पौशाला, रतौरा मोड़ होते हुए कोराव क्षेत्र में भ्रमण करेंगे।27अगस्त को सुबह 10बजे फाफामऊ, शांति पुरम, मलाका, मऊ आईमा होते हुए मुंगराबादशाहपुर जौनपुर के लिए रवाना होगी।




