हर घर से दो हाथ चाहिए, हमे बुंदेलखंड राज्य चाहिए: प्रवीण

निवाड़ी में होगा दो दिवसीय बुंदेलखण्ड चिंतन शिविर
बुन्देलखण्ड राष्ट्र समिति की केंद्रीय कार्यकारणी की हुई वर्चुअल बैठक
( अनुराग शुक्ला )
फतेहपुर (अनुराग दर्शन समाचार )। बुंदेलखंड राज्य निर्माण के लिए 21 बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खून से खत लिख चुके बुंदेलखण्ड राष्ट्र समिति के केंद्रीय अध्यक्ष प्रवीण पाण्डेय के निवास विजयनगर में बैठक हुई। बैठक की शुरुआत बुंदेलखंड राज्य आंदोलन के जनक स्व0 शंकर लाल मेहरोत्रा के चित्र पर माल्यार्पण से हुई। जिसमें बुंदेलखंड राज्य आंदोलन के भावी कार्य योजनाओं वर्तमान गतिविधियों पर चर्चा व समीक्षा की गई। समिति के केंद्रीय अध्यक्ष प्रवीण पांडेय ने बताया कि सितंबर में निवाड़ी बुंदेलखंड में दो दिवसीय चिंतन शिविर आयोजित किया जाना है। चिंतन शिविर में बुंदेलखंड के लिए आंदोलन कर रहे सभी संगठनों को समिति द्वारा आमंत्रित किया जाएगा। सभी ब्लॉकों में समिति के स्वयंसेवकों का प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाने हेतु योजना भी बनाई गई है। स्वयंसेवक प्रशिक्षण प्रभारी संगठन महामंत्री कौशल और सह प्रभारी नीरज को बनाया गया है। प्रशिक्षण के माध्यम से आंदोलन से जुड़े स्वयंसेवक और बेहतर ढंग से कार्य कर अपने लक्ष्य तक पहुंचने का मार्ग प्रशस्त करेंगे। बुंदेलखंड राज्य निर्माण हेतु प्रस्तावित यात्रा की तैयारियों की भी समीक्षा भी की गई। उन्होने बताया कि राष्ट्रीय संयोजक तारा पाटकर के नेतृत्व में प्रतिदिन आंदोलन आगे बढ़ रहा है। बुंदेलियों को विश्वास है कि जल्द ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपना वादा निभाते हुए राज्य का गठन करेंगे।




