Latest

जुनून के शिकंजे में फंसे कोतवाल, हो गए लाइन हाजिर

प्रतापगढ़ (अनुराग दर्शन समाचार ) | रसिक मिजाज़ पुलिस इंस्पेक्टर कोतवाली लालगंज द्वारा अश्लील वीडियो ग्रुप में पोस्ट करना उनके गले की हड्डी बन गया।अश्लील वीडियो पोस्ट करने के अंजाम में एसपी ने उन्हें लाइन हाजिर कर दिया है।ऐसी अश्लील वीडियो को उदयपुर थाने के ड्राइवर ने चलाया।इतना ही नहीं उस अश्लील वीडियो को सण्डवा चंद्रिका तृतीय के जिला पंचायत सदस्य ने भी पोस्ट किया।इस पूरे खेलमखेल की जानकारी जब पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ को हुई तो उन्होंने इंस्पेक्टर लालगंज को लाइन हाजिर कर दिया। ऐसे ही यहां के एक सीओ के सिर पर इश्क के चढ़े भूत के अंजाम में शासन ने उन्हें निलंबित कर दिया और उनकी नौकरी जाने के लिए सिर पर तलवार लटक रही है।सीओ मध्य प्रदेश की एक युवती के साथ फेसबुक की दोस्ती से उसके प्रेमजाल में फंस गये जो उनके गले की फांस बन गई। सीओ के इश्क की कहानी का समाचार “इश्क करना पड़ा महंगा, पुलिस उपाधीक्षक निलंबित” शीर्षक से विस्तार से छपा था।बस्ती जिले के आशनाई के चक्कर में एक दरोगा की लोगों ने बंधक बनाकर बुरी तरह पिटाई की जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ।कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त रखने के लिए सूबे के मुख्यमंत्री पूरी शिद्दत से प्रशासन पर दबाव बनाये हुये हैं उल्टे पुलिस अमले के ऐसे जिम्मेदार अधिकारियों व कार्मिकों की करिस्तानी से विभाग की बहुत किरकिरी हो रही है और महकमे के प्रति लोगों का नजरिया बदलता जा रहा है। पुलिस अधीक्षक की सतर्कता व सजगता से जिले की कानून व्यवस्था में नियंत्रण व सुधार होगा लोगों द्वारा ऐसा विश्वास व्यक्त किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button