प्रयागराज में पीएम स्वनिधि महोत्सव का भव्य आयोजन

स्वनिधि वेंडरों के द्वारा लगाये 15 फूड स्टॉल
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज प्रयागराज में पीएम स्वनिधि महोत्सव का भव्य आयोजन एमएनएनआईटी परिसर में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कौशल किशोर आवास एवं शहरी कार्य केंद्रीय राज्यमंत्री, भारत सरकर एवं विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। टाऊन वेन्डिग कमेटी के सदस्य रविशंकर द्विवेदी शिखा खन्ना ने अतिथियो को स्मृती चिंह भेट किया। कार्यक्रम में उक्त के अतिरिक्त महापौर श्रीमती अभिलाषा गुप्ता नंदी विधायक हर्षवर्धन बाजपेई भी उपस्थित रहे । कार्यक्रम में स्वनिधि वेंडरों के द्वारा 15 फूड स्टॉल , एनयूएलएम के अंतर्गत गठित स्वयं सहायता समूह के द्वारा बनाए गए उत्पादों के 16 स्टाल एवं महोत्सव में आए हुए पथ विक्रेताओं के सहयोग हेतु जनपद के विभिन्न बैंकों के 8 स्टाल, ऋण मेला एवं री केवाईसी के स्टाल आदि लगाए गए इसके अतिरिक्त पथ विक्रेताओं एवं उनके परिवारों और उनके बच्चों के मनोरंजन के लिए विभिन्न प्रकार के झूले, खुशियों के ठेले की सेल्फी प्वाइंट बनाए गए।
महोत्सव में मनोरंजन के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम जैसे आल्हा लोकगीत डांस नुक्कड़ नाटक, पथ विक्रेताओं द्वारा आयोजित ग्रुप डांस आदि का प्रसारण किया गया। साथी योजना अंतर्गत ऐसे पथ विक्रेता जिन्होंने योजना में लाभ प्राप्त किया, समय पर प्रथम ऋण का अदायगी कर द्वितीय ऋण प्राप्त किया डिजिटल लेनदेन कर अच्छा कैशबैक प्राप्त किया, ऋण का भुगतान किया उनके प्रोत्साहन हेतु प्रशस्ति पत्र एवं परिचय बोर्ड और सहभागीता प्रमाण पत्र वितरित अतिथियों के माध्यम से कराया गया। साथ ही कार्यक्रम में महिलाओं द्वारा रंगोली प्रतियोगिता और मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन कर उन्हें प्रथम, द्वितीय, तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में 1500 पथ विक्रेताओं द्वारा प्रतिभाग किया गया, एवं महोत्सव में आए हुए पथ विक्रताओ को प्रथम, द्वितीय, तृतीय चरण के ऋण बैंको के माध्यम से वितरित कराया गया।
महोत्सव में जिलाधिकारी महोदय नगर आयुक्त महोदय अपर नगर आयुक्त महोदया, समस्त जोनल अधिकारी परियोजना अधिकारी एवं डूडा के समस्त टीम उपस्थित रहे। रंगोली प्रतियोगिता में मुस्कान सेठी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।


