जनवादी पार्टी (सोशलिस्ट )की भाजपा हटाओ -प्रदेश बचाओ अभियान की जनवादी जनक्रांति यात्रा प्रयागराज पहुंची

जनवादी पार्टी व सपा कार्यकर्ताओं ने मिलकर किया स्वागत
*भाजपा धर्म के नाम पर गुमराह कर रही,आम जन की जरूरतों से नहीं कोई सरोकार -डॉ संजय सिंह चौहान*
( अनंत पांडेय)
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। जनवादी पार्टी (सोशलिस्ट )के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संजय सिंह चौहान ने आज यहाँ रथ यात्रा के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं, समर्थकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश एवं प्रदेश की जनता को धर्म के नाम पर गुमराह कर रही है। बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, महिलाओं की सुरक्षा सहित आम आदमी की समस्याओ से इसका कोई लेना देना नहीं है।किसानों की आय दोगुनी करने का वादा कर सत्ता में आई भाजपा शासन में किसान काले क़ानून को ख़त्म कराने के लिए लम्बे अरसे से धरने पर बैठे हैं। कोरोना काल में गैस सिलेंडर की कमी से लाखों ने जान गवाई और भाजपा के मंत्री सदन में झूठ बोल रहे हैं। भाजपा के नेता जनता केमुद्दों पर जवाब देने के बजाय गुमराह कर रहे हैं।
जनवादी पार्टी सोशलिस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संजय चौहान ने कहा की भारत में चौहान बंश के अंतिम ऐतिहासिक वीर, पराक्रमी शासक पृथ्वीराज चौहान के वंशजों को उनके पूर्वजों की वीरता और देश के प्रति किये गये बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता है।। उन्होंने दावा किया कि पुरे प्रदेश में चौहान समाज की आबादी लगभग तीन करोड़ है। संगठित होकर न्याय के लिए संघर्ष करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव मे भाजपा को सत्ता से बाहर करेंगे।दावा किया कि 2022में श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में सरकार बनेगी।
सपा जिलाध्यक्ष योगेश चंद्र यादव ने कहा कि यात्रा को भारी समर्थन मिल रहा है। भाजपा का मंसूबा विकास नहीं बल्कि चंद पूंजीपतियों के हाथ देश को गिरवी रखने का है। इसकी उल्टी गिनती शरू हो गई है। कहा कि पुरे जनपद में 3दिन तक यात्रा चलेगी।सपा के कार्यकर्त्ता इस यात्रा का स्वागत करेंगे।
इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष योगेश चंद्र यादव,सयुश के प्रदेश अध्यक्ष अरविन्दगिरी, संदीप यादव,संदीप पटेल,विजमा यादव, रामानंद भारती,राम मिलन यादब,रजनीश भारती,जनवादी पार्टी सोशलिस्ट के जिलाध्यक्ष रामशंकर सिंह चौहान, सैयद इफ़्तेख़ार हुसैन, प्रवीण, सुरेश सिंह, चौहान ,नन्दलाल निषाद नंदा, संजीव यादव ,आर. एन यादव पंधारी यादव, अनीता श्रीवास्तव ,लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष नवीन यादव,संदीप सिंह चौहान,कमलेश गुप्ता,शकील अहमद,संदीप सिंह सत्या,अनिल यादव,राम सुमेर पाल, कमला यादव, सचिन यादव आदि मौजूद रहे।



