हिंदू समाज के गौरव थे कल्याण सिंह- विश्व हिंदू महासंघ

( विनय मिश्रा ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। विश्व हिंदू महासंघ प्रयागराज के द्वारा चौक स्थित नीम के पेड़ के नीचे पूर्व राज्यपाल एवं पूर्व मुख्यमंत्री रामभक्त कल्याण सिंह को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए महासंघ के मंडल प्रभारी राम प्रसाद यादव आनंद जी टंडन भाजपा मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी विवेक अग्रवाल महासंघ के महानगर अध्यक्ष अतुल खन्ना ने कहा कि कल्याण सिंह का सारा जीवन हिंदुत्व एवं भगवान श्री राम के प्रति समर्पित रहा वे हिंदू समाज के गौरव थे।
विश्व हिंदू महासंघ प्रयागराज के द्वारा दी गई पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि
उनके रणनीति के तहत ही गुलामी का प्रतीक रहा बाबरी मस्जिद कारसेवकों के द्वारा विध्वंस किया गया उनका यह योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता अतुल खन्ना ने की एवं संयोजक डी.डी .जोशी रहे। श्रद्धांजलि देते हुए विश्व हिंदू महासंघ के सभी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए कामना की



