सिविल लाइंस उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी का एम पी आर केट मार्केट एसोसिएशन ने किया सम्मान

( विनय मिश्रा )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । सिविल लाइंस एम पी ए आर केट मार्किट सोसाइटी की तरफ से सिविल लाइंस उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष नीरज जायसवाल वा उनके पदाधिकारियों का सम्मान किया गया। पिछले दिनों महात्मा गांधी मार्ग पर चल रहे अवैध पार्किंग स्टैंड के खिलाफ सिविल लाइंस उद्योग व्यापार मंडल ने लगातार इस स्टैंड का विरोध किया जिसके बाद शहर उत्तरी के विधायक के प्रयास से उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के आदेश पर यह स्टैंड निरस्त किया गया जिसको लेकर आज सिविल लाइंस एम पी एआर मार्केट एसोसिएश न के लोगों ने सिविल लाइंस उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष के साथ उनकी पूरी टीम का सम्मान किया गया।
एमजी मार्ग से अवैध तरीके से टेंडर करने के बाद चलाए जा रहे स्टैंड को निरस्त किए जाने के बाद व्यापारियों में खुशी की लहर है। सिविल लाइंस एम पी ए आर मार्केट एसोसिएश के अध्यक्ष संजय त्रिपाठी उपाध्यक्ष इंजीनियरिंग जे एस विरदी, ने सिविल लाइंस उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष नीरज जयसवाल महामंत्री अमित सिंह बबलू वरिष्ठ उपाध्यक्ष उमंग ग्रोवर उपाध्यक्ष विशाल कनौजिया आशुतोष सिंह कोषाध्यक्ष अनिल गुप्ता जी , सलाहकार राजन चतुर्वेदी,पंकज चौधरी का सम्मान किया गया। इस कार्यक्रम में सिविल लाइंस एम पी ए आर मार्केट एसोसिएश के अध्यक्ष संजय त्रिपाठी सचिव नीरज वीआर शैलूसन उपाध्यक्ष इंजीनियरिंग जे एस विरदी, कोषाध्यक्ष रमन जैन, अजीत श्रीवास्तव, प्रशांत शर्मा सिविल लाइंस उद्योग व्यापार मंडल से अध्यक्ष नीरज जायसवाल महामंत्री अमित सिंह बबलू वरिष्ठ उपाध्यक्ष उमंग ग्रोवर उपाध्यक्ष विशाल कनौजिया आशुतोष सिंह कोषाध्यक्ष अनिल गुप्ता जी , सलाहकार राजन चतुर्वेदी,पंकज चौधरी आयुष्मान शर्मा आदि लोग मौजूद रहे ।



