एसटीएफ के रडार पर आरआरसी चेयरमैन का स्टेनो
विभागीय परीक्षा में पेपर आउट कराने का आरोप
6 से 8 लाख रुपए वसूलने का आरोप, 95 से 100 प्रतिशत वालों का हुआ चयन
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । एनसीआर में रोज नए-नए घोटालों की परत प्याज के छिलके की तरह खुल रही हैं। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड द्वारा आयोजित विभागीय परीक्षा में बड़ी धांधली का खुलासा हुआ है। एसटीएफ़ आरआरसी के चेयरमैन के स्टेनो विनोद कुमार गुप्ता को सरगर्मी से तलाश कर रही है। चेयरमैन की नाक के नीचे इस घोटाले की चर्चा रेल महकमे में जोरों से चल रही है। स्टेनो की मिलीभगत से एक गैंग इतना सक्रिय था की 95 से लेकर 100% पाने वाले रेल कर्मचारियों का प्रमोशन हुआ। स्टेनों गुप्ता पूर्व में हुई परीक्षा में धांधली के आरोप में चार अन्य के साथ जेल की हवा खा चुके हैं। इसके बावजूद उन्हें दोबारा आरआरसी के चेयरमैन का स्टोनो बनाया जाना बड़े अधिकारियों की भूमिका पर सवाल खडा कर रहा है।
*भ्रष्टाचार का अड्डा बना आरआरसी*
आरआरसी (रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड) भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है। गौरतलब हो कि जुलाई माह में हुई विभागीय परीक्षा पूरी तरह से अवैध तरीके से कराई गई है। ग्रुप डी से सी में प्रमोट होने के लिए करीब 20,000 रेल कर्मियों ने परीक्षा दी थी। इस परीक्षा में आरआरसी के चेयरमैन की भूमिका पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। परीक्षा के दौरान पेपर लीक होने के साथ-साथ कई स्थानों पर परीक्षार्थियों की अवैध तरीके से नकल कराने का भी आरोप हैं। बताया जाता है कि आरआरसी के चेयरमैन अतुल मिश्रा के स्टेनो विनोद कुमार गुप्ता अन्य कर्मियों के साथ मिलकर पेपर लीक करा दिया। कई छात्रों को पंचानवे से लेकर 100% नंबर मिले हैं। इस साजिश में कई अन्य रेल कर्मचारी शामिल है। नाम न छापने की शर्त पर अभ्यर्थियों ने बताया कि टीसी ड्राइवर और गार्ड के लिए उनसे 6 से ₹800000 वसूले गए।
*एसटीएफ के निशाने पर स्टेनो विनोद*
आरआरसी के चेयरमैन के स्टेनो विनोद कुमार गुप्ता की स्पेशल टास्क फोर्स सरगर्मी से तलाश कर रही है। बताया जाता है कि अन्य कर्मचारी स्टेनो के जरिए विभागीय परीक्षा में बनाया गया पेपर आउट करवाया। रेल सूत्रों की माने तो जुलाई माह में कानपुर टूंडला प्रयागराज लखनऊ में आयोजित हुई परीक्षा का पेपर आउट कर दिया गया था। स्टेनो की एक टीम जिन अभ्यर्थियों से रुपए की वसूली की थी उन्हें या तो पेपर दिए या उनकी सेटिंग के जरिए नकल करा करा कर सत प्रतिशत अंक दिलाए गए। आरआरसी के चेयरमैन स्टेनो पद पर दागदार कर्मचारी की नियुक्ति से ढेर सारे सवाल उठ रहे हैं। बताया जाता है कि आरआरबी की रेलवे ड्राइवर की परीक्षा में स्टेनों विनोद कुमार गुप्ता अन्य चार साथियों के साथ जेल की हवा खा चुके हैं। रेल कर्मचारियों की माने तो तेलियरगंज के मसूरिया दीन इंटर कॉलेज में ड्राइवर की परीक्षा के दौरान पेपर आउट कराने एवं नकल कराने का आरोप था। एसटीएफ कई स्थानों पर छापेमारी करके विनोद की तलाश कर रही है। रेल सूत्रों की माने तो जुलाई माह में आयोजित विभागीय परीक्षा को रद्द किया जा सकता है।


