Latest

कनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के अंतर्गत वार्षिक रिटर्न दाखिल करने की तिथि को बढ़ाने की मांग

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। कनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के अंतर्गत वार्षिक रिटर्न दाखिल करने की तिथि को बढ़ाने की मांग की।कनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र गोयल ने केंद्रीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर श्री शोभित जैन तथा खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग उत्तर प्रदेश के आयुक्त श्रीमती अनीता सिंह को ईमेल के द्वारा पत्र के माध्यम से वार्षिक विवरणी फॉर्म D1 और D2 की अंतिम तिथि को 31 दिसंबर तक बढ़ाने के लिए अनुरोध किया है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र गोयल ने बताया कि खाद्य वस्तुओं की निर्माता इकाइयों को वार्षिक विवरणी के रूप में संगत वर्ष की समाप्ति पर 31 मई तक D1, D2 के रूप में अपना वार्षिक विवरणी दाखिल करनी होती है । इस बार करोना महामारी की दूसरी लहर के कारण कैट के अनुरोध पर सरकार ने इस की अंतिम तिथि बढ़ाकर 30 जून कर दी थी। पूर्व के वर्ष में यह विवरणी ऑफलाइन दी जाती थी किंतु इस वर्ष से इसे पोर्टल पर ऑनलाइन भरना अनिवार्य कर दिया गया है। 31 मार्च को वर्ष समाप्ति के तुरंत बाद कोविड की दूसरी लहर का महा प्रकोप चालू हो गया और देश ही नहीं प्रदेश में भी लॉकडाउन की परिस्थितियां बनने लगी थी, जिस कारण किसी भी निर्माता के पास उसका आईडी एवं पासवर्ड नहीं बन सका है बिना आईडी पासवर्ड के पोर्टल पर रिटर्न अपलोड नहीं किया जा सकता। सरकार के अन्य पोर्टल की भांति यह पोर्टल भी चालू होने से अब तक पूरी तरह क्रियाशील नहीं हो पाया है पोर्टल पर आज भी D2 फॉर्म नहीं खुल रहा है ऐसी बहुत सी कमोडिटियाँ है जो पोर्टल पर दिखाई नहीं देती जिससे निर्माता उसमें अपनी संख्या नहीं भर पाता है । उदाहरण के लिए यदि चाय पत्ती को सर्च किया जाए तो ग्रीन टी और कांगड़ा टी दिखाई देती है परंतु अन्य वैरीअंट नहीं दिखते जबकि अन्य वेरिएंट की बिक्री इन की अपेक्षा ज्यादा है।
कनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स ने पत्र के माध्यम से मांग की है कि पोर्टल के सुचारू रूप से चलने तक अथवा 31 दिसंबर 2021 तक रिटर्न की अंतिम तिथि को बढ़ाया जाए सरकार द्वारा यदि तिथि नहीं बढ़ाई जाती है तो 1 जुलाई से ₹100 प्रतिदिन के हिसाब से पेनल्टी निर्माताओं को भरनी होगी।

Related Articles

Back to top button