Latest

पहले बोर्ड परीक्षा या पंचायत चुनाव, यूपी बोर्ड नहीं तय कर सका परीक्षा का कार्यक्रम

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। चार दिन बाद 2021 शुरू हो रहा है, जिसमें माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) के 55 लाख से अधिक परीक्षार्थियों की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा होनी है।

इस वर्ष 55 लाख से अधिक परीक्षार्थी देंगे परीक्षा

यूपी बोर्ड ने 2019 की पहली जुलाई को 2020 का परीक्षा कार्यक्रम जारी करके सबको चौंका दिया था लेकिन बोर्ड और शासन के अािकारी इस बार परीक्षा कराने की अनुमानित तारीखें भी तय नहीं कर पाए हैं। इस कार्य में कोरोना संक्रमण का असर तो है ही, पंचायत चुनाव भी परीक्षा में खलल डाल रहा है। पहले बोर्ड परीक्षा होगी या पंचायत चुनाव, इसकी तस्वीर अब नए साल में ही साफ होने के संकेत हैं।
माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) के 27 हजार से अधिक संबद्ध कॉलेजों में पहले कोरोना संक्रमण ने पढ़ाई प्रभावित की। यूपी बोर्ड ने कक्षा 9 व 11 में पंजीकरण, 10वीं व 12वीं के परीक्षा फार्म भरवाने के लिए कई बार समय सारिणी में बदलाव किया। हालांकि बोर्ड संक्रमण के दौर में भी पिछले वर्षों जैसा पंजीकरण व परीक्षा फार्म भराने में सफल रहा। परीक्षा के लिए केंद्र निर्धारण नीति जारी करने में खासा विलंब हुआ, जिससे छह फरवरी तक केंद्रों की सूची फाइनल हो पाएगी। इसी तरह से प्रायोगिक परीक्षा फरवरी के दूसरे पखवारे में कराने की तैयारी है लेकिन उसका भी अधिकृत कार्यक्रम जारी नहीं हो सका है। यूपी बोर्ड सचिव दिव्यकांत शुक्ल ने बताया कि अभी कोई खाका नहीं खींचा गया है, शासन के आदेश पर परीक्षा का प्रस्ताव भेजा जाएगा।

Related Articles

Back to top button