पंचदशनाम जूना अखाड़े के श्रीमहंत बाबा पुरूषोत्तम गिरि यति को भू-समाधि दी
हरिद्वार। श्री पंचदशनाम जूना अखाड़े के श्रीमहंत बाबा पुरूषोत्तम गिरि यति को आज यहां नीलधारा स्थित प्रशासन द्वारा चिन्हित भूसमाधि स्थल पर भू-समाधि दी गई। बाबा पुरूषोत्तम गिरि 75वर्ष का पंजाब गांव रायपुर राइया,तहसील ,खम्मान,जिला फतेहगढ़ साहिब स्थित डेर सिद्वे बाबा लक्ष्मण गिरि यति के गादीपति थे।
गत दिनों उनके निधन के पश्चात गांव के सरंपंच दलजिन्दर सिंह पंचायत सदस्य मोहन सिंह,नम्बरदार जसविंदर सिंह,कुलवंत सिंह,गुरूचरण सिंह,जसवतं सिंह,बल्देव राम,सुरेन्द्र सिंह लाठी,भूपेन्द्र सिंह,जसमेर सिंह,सिमरण सिंह,मेहर सिहं,अमनेन्द्र सिंह,हरप्रीत सिंह हैप्पी आदि सेवादार पंिडत स्वरूप कुमार के साथ जूना अखाड़ा हरिद्वार पहुचे।
जहां जूना अखाडे के अन्र्तराष्ट्रीय संरक्षक व अखाड़ा परिषद के महामंत्री श्रीमहंत हरि गिरि महाराज,अन्र्तराष्ट्रीय सभापति श्रीमहंत प्रेमगिरि महाराज,सचिव श्रीमहंत महेशपुरी,आदि के निर्देशन में समस्त गांववासियों व अखाड़े के नागा सन्यासियों ने नीलधारा स्थित भूसमाधि स्थल पर दिवंगत बाबा पुरूषोत्तम गिरि को भूसमाधि दी।
श्रीमहंत हरिगिरि महाराज ने बताया कि ब्रहमलीन श्रीमहंत बाबा पुरूषोत्तम गिरि यति को उनके पूर्व गुरूओं बाबा लक्ष्मणगिरि यति,बाबा सेवागिरि यति की परम्परा के अनुसार हरिद्वार में समाधि दी गई है।ब्रहमलीन बाबा पुरूषोत्तम गिरि यति सिद्वपुरूष थे तथा पंजाब में उनकी बहुत मान्यता थी । अखाडे़ की परम्परा के अनुसार उनकी पोषसी भण्डारा उनके गांव रायपुर राईया में सम्पन्न होगा।
पोषसी एवं भण्डारा कार्यक्रम में जूना अखाडे के पदाधिकारी एवं नागा सन्यासी भाग लेगे। भूसमाधि देने के दौरान बड़ी संख्या में जूना अखाडे के संतो,महंतो के अलावा कई अन्य साधु सन्त शामिल रहे।




