Latest

सपा संरक्षक मुलायम सिंह के 82 वें जन्म दिवस पर शहर में हुए विविध कार्यक्रम

चौक महानगर कार्यालय पर केक काटने के साथ संगोष्ठी में मुलायम सिंह के उत्तम स्वास्थ के साथ उनके कार्यों पर की गई चर्चा

मुलायम सिंह यादव युथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव यथांश केसरवानी की ओर से सुलेम सराँय में रक्तदान शिविर में सैकड़ों लोगों ने स्वेच्छा से किया रक्तदान

शहर पश्चिमी के अकबरपुर चौराहे पर युवा नेता मयंक यादव जॉन्टी व चिल्ला के प्रधान विक्रम पटेल की ओर से निशुल्क नेत्र शिविर में 982 लोगों ने कराया नेत्र परीक्षण मुफ्त दवा के साथ मोतियाबिन्द के मरीज़ों को ऑपरेशन के लिए रही बसों की वयवस्था

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। समाजवादी पार्टी के संस्थापक पूर्व रक्षामंत्री पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के 82 वें जन्म दिवस के अवसर पर समाजवादी पार्टी के महानगर कार्यालय चौक में महानगर अध्यक्ष सै०इफ्तेखार हुसैन के नेत्रित्व बड़ी संख्या में उपस्थित सपाईयों ने केक काट कर मुलायम सिंह यादव के दिर्घायु की कामना की।नगर कार्यालय पर संगोष्ठी में इफ्तेखार हुसैन पूर्व विधायक हाजी अहमद,रिचा सिंह,महबूब उसमानी ने मुलायम सिंह यादव के कृतित्व एवं वय्कतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके सभी समाज और जाति के लोगों के लिए किए गए कार्यों को गिनाया।चौक कार्यालय पर हुए कार्यक्रम में लोगों को मिष्ठान भी वित्रित किया गया।नगर कार्यालय में हुए कार्यक्तम में महानगर अध्यक्ष सै०इफ्तेखार हुसैन नगर महासचिव रवीन्द्र यादव रवि,पूर्व विधायक हाजी परवेज़ अहमद,प्रदेश प्रवक्ता रिचा सिंह,इसरार अन्जुम,विक्रम पटेल,मो०ग़ौस,वज़ीर खान,महबूब उसमानी,सै०मो०अस्करी,आकिब जावेद,,हरीशचन्द्रश्रीवास्तव,मो०खालिद,सुजीत कुमार यादव,घनश्याम गुप्ता आदि उपस्थित रहे।वहीं शहर दक्षिणी,पश्चिमी व उत्तरी विधान सभा के अलग वार्डों में भी मुलायम सिंह यादव के 82 वें जन्म दिन पर अनेक कार्यक्रम हुए।अस्पताल में मरीज़ो को फल वित्रण के साथ ज़रुरतमन्दों को भोजन भी परोसा गया। मुलायम सिंह के जन्म दिन पर शहर पश्चिम के सुलेम सराँय मे लगा रक्तदान शिविर मुलायम सिंह यादव के 82 वें जन्म दिवस पर यूथ ब्रिगेड के निर्वतमान प्रदेश सचिव यथांश केसरवानी के ओर रक्तदान शिविर में सैकड़ों लोगों ने स्वेच्छा से रक्त दान महादान का हिस्सा बने।शिविर में ही केक भी काटा गया और नेता जी के दिर्घायु की कामना की गई।महानगर अध्यक्ष सै०इफ्तेखार हुसैन,शहर पश्चिमी की प्रत्याशी रही रिचा सिंह,नगर महासचिव रविन्द्र यादव,मंजू यादव,विक्रम पटेल,ओ पी यादव,आशीष यादव,पिन्टू यादव,सै०मो०अस्करी आदि ने कार्यक्रम में रक्तदान करने वालों की सराहना की ।

Related Articles

Back to top button