वेद प्रचार सप्ताह कृष्ण जन्मोत्सव के साथ सम्पन्न हुआ

( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । 22 अगस्त से प्रारम्भ होकर वेद प्रचार सप्ताह श्रावणी उपाकर्म आज कृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर पूर्णहुति के साथ सम्पन्न हुआ। आर्य समाज मंदिर, चौक में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी छात्राओं के लिए क्विज प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें स्वामी दयानन्द सरस्वती और आर्य समाज, वैदिक संस्कृति पर आधारित पूछे गये प्रश्नों का सही उत्तर देने वाले लगभग 100 छात्र-छात्रायें आर्य कन्या इन्टर कॉलेज एवं आर्य कन्या डिग्री कॉलेज की छात्रायें पुरस्कृत हुयीं। राष्ट्रपति द्वारा स्वतन्त्रता दिवस पर कोरोना से बचने और व्यवस्था देने के कारण सम्मानित पुलिस महानिरीक्षक, के. पी. सिंह का आर्य प्रतिनिधि सभा, आर्य
समाज, आर्य कन्या डिग्री कॉलेज द्वारा सम्मान किया गया इस अवसर पर श्री के. पी. सिंह ने कहा आर्य समाज ने समाज की विकृतियों को दूर करने में सदैव महती भूमिका निभायी है। महर्षि दयानन्द जी द्वारा स्थापित इस संस्था से जुड़ने वाला प्रत्येक व्यक्ति है आर्य है और गौरवान्वित होगा। स्वागत करते हुए आर्य प्रतिनिधि सभा, उ0प्र0 के मंत्री श्री पंकज जायसवाल जी ने दयानन्द जी के वेदों की ओर लौटो के मूल मन्त्र का उल्लेख करते हुए बताया कि कर्मकाण्डो से रहित वैदिक धर्म का जन-जन तक प्रसार कर आर्य समाज ने सामाजिक एकता को मजबूत किया है आज
यह विश्व की सबसे बड़ी संख्या के रूप में शिक्षा और सामाजिक एकता को सुदृढ़
करने में काम कर रही है। इस अवसर पर आर्य कन्या डिग्री कॉलेज की प्राचार्या डॉ०
रमा सिंह, आर्य कन्या इन्टर कॉलेज की उपप्रधानाचार्या श्रीमती अर्चना जायसवाल,
आर्य समाज प्रधान श्री रवीन्द्र नाथ जायसवाल, मंत्री श्री पी.एन. मिश्रा ने भी अतिथियों
का स्वागत करते हुए अपने विचार रखें। कार्यक्रम का आरम्भ वैदिक यज्ञ और उसकी पूर्णाहुति द्वारा हुआ जिसमें प्रतिदिन के यजमानों ने भी आहुतियां दी। आर्य कन्या डिग्री कॉलेज की छात्राओं सुश्री नेहा त्रिपाठी शिखा सिंह, वर्षा तिवारी, साक्षी के कृष्ण भजनों के साथ कार्यक्रम पूर्णता को प्राप्त हुआ। संचालन डॉ0 रंजना त्रिपाठी तथा धन्यवाद ज्ञापन पं0 संजय सिंह ने किया। इस अवसर पर डॉ ममता गुप्ता, डॉ0 कल्पना वर्मा, डॉ0 इभा सिरोठिया, डॉ0 ज्योति रानी जायसवाल, डॉ0 सुधा उपाध्याय, जुही श्रीवास्तव, अनुपमा श्रीवास्तव, लक्ष्मी नारायण मिश्रा, अधिवक्ता, संतोष श्रीवास्तव, डॉ0 दीपक सिंह निखिल राय,
विंग कमांडर अरूणेश जायसवाल तथा बड़ी संख्या में एन.सी.सी. कैडेट्स तथा
आर्य कन्या की छात्रायें उपस्थित रही।




