Latest

फर्जी रोस्टर मामले में जल्द ही टीटीई पर कार्रवाई संभव

डिविजनल सीआईडी और ट्रेन माइनिंग ने भी पदभार ग्रहण किया

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार) । उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज जोन में फर्जी रोस्टर मामले जांच भी जारी है। शिकायत के आधार पर डिविजनल सीआईटी उत्तम श्रीवास्तव को विगत दिनों हटा दिया गया। उत्तम के हटाए जाने से प्रयागराज डिवीजन के फर्जी रोस्टर प्रकरण में और खुलासे होने की संभावना है। उधर नए डिवीजन सीआईटी दिवाकर शुक्ला एवं ट्रेन माइनिंग कार देखने वाले संतोष ने कार्यभार ग्रहण कर लिया। जांच के दौरान लगभग 100 टीटी दोषी पाए गए थे। जल्द ही उनके खिलाफ कार्रवाई होने की संभावना जताई जा रही है।

*इनके खिलाफ हुई जांच, कार्यवाही जल्द*

प्रयागराज मंडल के करीब 200 टीटीई के खिलाफ गम्भीर शिकायत की गई थी। जांच के बाद कुछ को छोड़कर सभी टीटीई अनियमितता के दोषी पाए गए हैं। सूत्रों ने जल्द ही इन
टीटीईयों में संजय कुमार,1, अजय कुमार 1, सरिता श्रीवास्तव, ज्योति सहना, संगीता कुमारी, मसरूर अहमद, रमेश कुमार, ए के घोष, अभिनन्दन मिश्रा, चितरंजन कुमार, अजहर अब्बास, दुर्गेश नन्दनी, अर्चना कुमारी, अनुबन्धिता उपाध्याय, इरशाद अहमद, शकील अहमद, अभिषेक कुमार, अजीत चौबे, अनुराग कपूर, अरविन्द कुमार, आशीष कुमार, अशोक तिवारी, सुरेश सिंह पीपी पाण्डेय, एसके शुक्ला, सिंह मनोज,शिवमूर्ती आरके यादव, यूएस द्विवेदी, प्रिन्स श्रीवास्तव, जितेन्द्र यादव, डी0डी0 गुप्ता, दुर्गेश नन्दन, घनश्याम श्रीवास्तव, हरिशंकर शर्मा, हृदय नरायन, इरसाद अहमद, जावेद अहमद, केसी गौड़, मनीष वर्मा, मनोज श्रीवास्तव, रामकुमार, मूल चन्द्र यादव,मुन्ना कुमार, सुधीर कुमार, नरेन्द्र कुमार सिंह , पीसी मिश्रा, रमेश चौबे, प्रशान्त रंजन अनन्त कुमार शर्मा, आरएम त्रिपाठी, राहुल पाण्डेय, राकेश कुमार, एसएन भारतीया. सन्तलाल बिन्द, संतोष सिंह, शिवशक्ती, सुबोध कुमार के खिलाफ जल्द ही कार्यवाई की संभावना हैं।

 

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि घर बैठे वेतन आहरित करने वाले टीटीई के हस्ताक्षर का मिलान कराने पर सच्चाई सामने आ जाएंगी। सारा प्रकरण जाँच में स्वतः स्पष्ट हो जायेगा। एके सिंह सीआईटी ऊधमपुर एक्सप्रेस में नही जाते है और सीएनबी लॉबी में हस्ताक्षर कोई दूसरा सहकर्मी करता है । जॉच के दौरान प्रयागराज डिवीजन में कई बड़े अधिकारी वसूली में लिप्त बताए जा रहे हैं जिसके चलते भारतीय रेल को करोडो रूपये का नुकसान हो रहा है।

Related Articles

Back to top button