Latest
नैनी पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम को मिली बड़ी कामयाबी

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। नैनी पुलिस को मुखबिर के द्वारा सूचना मिली कि कुछ बदमाश तमंचा लेकर किसी वारदात को अंजाम देने जा रहे है डिप्टी एस पी शुभम तोदी सहित पुलिस फोर्स ने नैनी के नए और पुराने पुल के पास बदमाशो को घेर लिया। पुलिस से घिरा देख बदमाशो ने पुलिस पर कई राउंड फायरिंग की तो पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग कर दी जिससे गोली बदमाश के पैर में लगी और वो गिर गया जबकि बदमाश का साथी अंधेरे का फायदा उठा कर फरार हो गया पुलिस को पकड़े गए बदमाश के पास से एक तंबचा और कुछ कारतूस मिले है पकड़े गए बदमाश का नाम अशोक भारतीय जिले में स्थित विभिन्न थानों में दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं



