नियम विरुद्ध मनमाने बढ़ाये गये वाटर टैक्स के विरोध में आंदोलन तेज करने के लिए जनजागरण अभियान

( अनुराग शुक्ला )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज नियम विरुद्ध मनमाने बढ़ाये गये वाटर टैक्स के विरोध में आंदोलन तेज करने के लिए जनजागरण अभियान के तहत सोहबतियाबाग में ब्यापारियों की बैठक सर्वदलीय पार्षद पूर्व पार्षद संघर्ष समिति के तत्वावधान में 3.30 बजे बैठक हुई । बैठक में ब्यापारियों ने मनमाने ढंग से कोरोना काल में वाटर टैक्स बढ़ाये जाने की कटु निंदा की है और आक्रोश व्यक्त करते हुए माननीया महापौर से मांग किया कि आपके कार्यकाल में वर्ष 2014 में आवासीय दर से पांच गुना कमर्शियल हाउस टैक्स लागू हुआ था उसको जमा नहीं कर पा रहे हैं और अब आपके कार्यकाल में ही पांच गुना बढे कमर्शियल हाउस टैक्स के गृहमूल्यांकन 2014 को वाटर टैक्स में अपनाने पर पांच गुना वाटर टैक्स में वृद्धि से ब्यापारियों की कमर टूट जायेगी , ऐसी वृद्धि को ब्यापारियों ने तत्काल प्रभाव से वापस लेने की मांग की है । बैठक में पूर्व वरिष्ठ पार्षद शिवसेवक सिंह ने भवन स्वामियों से अपील की है कि जलकल विभाग द्वारा लोगों के घरों में पेयजल आपूर्ति बिना टुल्लू पम्प चलाए कराने में असमर्थ है , लोगों से अपने अपने घरों में टुल्लू पम्प के पास एक सब मीटर लगाने के लिए अपील की है ,कहा कि पानी पाने के लिए टुल्लू पम्प चलाने में प्रतिमाह जितनी यूनिट बिजली खर्च होती है उसका जितना बिजली बिल बनता है उतनी धनराशि जलकल विभाग नगर निगम प्रयागराज से मांग करें। पार्षदों एवं पूर्व पार्षदों ने महापौर और नगर आयुक्त से मांग किया है कि कोरोना काल में जैसे 2019 में जितना हाउस टैक्स था उतना ही लेने का निर्णय लिया गया है , बढ़ौतरी नहीं की गई है उसी तरह से वाटर टैक्स में भी वर्ष 2019 के समान वाटर टैक्स में जलमूल्य और जलकर लिया जाय ,वर्ष 2014 में नगर निगम द्वारा निर्धारित मूल्यांकन को जो अपनाया गया है उसे स्थगित किया जाय । क्यों कि 2014 के गृहमूल्यांन के अनुसार नया स्लैब रेट नहीं बना है । बैठक की अध्यक्षता पूर्व वरिष्ठ पार्षद शिवसेवक सिंह ने किया तथा संचालन राकेश कुमार साहू ने किया है । बैठक में मुख्य रूप से पूर्व वरिष्ठ पार्षद शिवसेवक सिंह वरिष्ठ पार्षद कमलेश सिंह अशोक कुमार सिंह आनंद घिल्डियाल चंद्र प्रकाश गंगा सुशील कुमार ब्यापारमंडल के महामंत्री धीरेन्द्र सिंह निखिल मलंग अमित कुमार मुन्ना , ज्ञान प्रकाश जायसवाल रचित मलंग , अखिलेश श्रीवास्तव महेंद्र प्रताप सिंह , दिनेश कुमार, राजकुमार अमन सिंह अश्वनी , रमेश चंद्र आदि उपस्थित थे ।

