Latest

ट्रेनों में खानपान की चीजों में नशीला पदार्थ मिलाकर चोरी करने वाले दो शातिर जीआरपी के गिरफ्त में

( विनय मिश्रा )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। ट्रेनों में खानपान की चीजों में नशीला पदार्थ मिलाकर चोरी करने वाले दो शातिर अपराधियों को जीआरपी पुलिस ने किया गिरफ्तार।कुल बरामद किया 270 ग्राम नाजायज नशीला पाउडर एल्प्राजुलाम व मुकदमे से सम्बन्धित चोरी का एक मोबाइल विवो कम्पनी का टच स्क्रीन कीमती 18000 रु 0 कुल कीमती 22200 रु । प्रयागराज जंक्शन पर जीआरपी पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों/वस्तुओं की चेकिंग व तलाश वांछित अपराधियों धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे हैं । अभियान के अन्तर्गत जीआरपी पुलिस के कुशल नेतृत्व मे गठित टीम के द्वारा जीआरपी प्रयागराज एवं QRT टीम द्वारा 1 सितंबर को रात्रि चेंकिग दौरान प्लेटफार्म नंबर 1 के पूर्वी छोर पर बने मजार के पास से दो शातिर अपराधियों को किया गया गिरफ्तार। जीआरपी पुलिस को पूछताछ के दौरान अभियुक्तगणो ने बताया कि हम लोग द्वारा चलती ट्रेनो व प्लेटफार्म मे यात्रियों के खाने-पीने की वस्तुओ मे नशीला पाउडर मिलाकर । सामान आदि चोरी करके अगले स्टेशन पर उतर जाते है । गिरफ्तार हुए अनिल कुमार उर्फ बरसाती पासी व शुभम भरतिया के पास से 270 ग्राम नाजायज़ नशीला पदार्थ व मुकदमे से सम्बंधित एक मोबाइल बरामदगी कर अभियोग पंजीकृत कर उचित कार्यवाही की गई।

Related Articles

Back to top button