अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा एवं तीर्थ पुरोहित प्रयागवाल वाहिनी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित शोक सभा
( विनय मिश्रा )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा एवं तीर्थ पुरोहित प्रयागवाल वाहिनी के संयुक्त तत्वावधान में यमुना बैंक रोड स्थित ओमकारेश्वर मंदिर पर शोक सभा आयोजित हुई। शोक सभा की अध्यक्षता महासभा के राष्ट्रीय महासचिव चन्द्रनाथ चकहा मधु जी ने किया। शोक सभा में प्रयागवाल सभा के पूर्व अध्यक्ष प्रतिष्ठित तीर्थ पुरोहित पं. दुर्गा प्रसाद पाठक जी के आस्मीक निधन होने पर प्रयागवाल समाज के तीर्थ पुरोहितों ने शोक सभा में उपस्थित होकर स्व. दुर्गा प्रसाद पाठक को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके जीवनकाल में तीर्थ पुरोहित समाज में उनके द्वारा किये गए प्रयासों को याद किया गया। तीर्थ पुरोहित प्रयागवाल वाहिनी के संयोजक श्रवण कुमार शर्मा ने कहा कि स्व. पाठक जी ने अपने कार्यकाल के दौरान तीर्थ पुरोहित प्रयागवालों की बहुत सहायता की जिसे समाज कभी भुला नहीं पाएगा. प्रयागवाल वाहिनी के अध्यक्ष अमितराज वैद्य ने कहा कि आदरणीय पाठक जी ने समाज के युवाओं को हमेशा आगे आकर समाज के प्रयास करने का प्रोत्साहित करते रहे | गरीब तीर्थ पुरोहित के सहयोग में हमेशा रहते थे. उनकी कमी हमेशा समाज को खलेगी | उक्त अवसर पर महासभा के संरक्षक हरि जगन्नाथ शास्त्री राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामकृष्ण तिवारी. माधवानन्द शर्मा. चन्दन तिवारी. बलराम शर्मा. गोपाल काला. गौतम पान्डेय. रसिक तिवारी. विजय मिश्रा. रजनीश तिवारी. असीम भारद्वाज. विजय भारद्वाज. ने दो मिनट का मौन रखकर पुण्य आत्मा के शान्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की | उक्त जानकारी तीर्थ पुरोहित प्रयागवाल वाहिनी के मिडिया प्रभारी अनन्त पान्डेय ने दिया।




