चन्द्रशेखर रावण है तो उसका अंत करने के लिए रामचन्द्र कन्नौज्जिया है-प्रदेश अध्यक्ष

अनूसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ने सर्किट हाउस मे कार्यकर्ताओ संग बैठक की
( अनंत पांडेय ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। सकारात्मक सोच के साथ मोदी योगी के सपनो को साकार करना है। इसके लिए सभी को अनूसूचित पिछला अगडा़ के भेदभाव से आगे निकलकर हम सब हिन्दू है एक है,एक रहेगे को मूलमंत्र बनाकर चलना होगा। सामाजिक समरसता ही नए भारत निर्माण मे अहम भूमिका निभाकर उत्तर प्रदेश मे पुनः भाजपा की एतिहासिक सरकार सभी वर्ग मिलकर बनाऐगें। इस समय भीम आर्मी जैसे कुछ संगठन विदेशी फंडिग के माध्यम से सामाजिक फूट डालने का असफल कुचक्र रच रहे है। ऐसे लोगों से बचकर हम सबको रहना होगा। अगर चन्द्रशेखर रावण है तो उसका अंत करने के लिए भाजपा ने रामचन्द्र कन्नौज्जिया जैसे कार्यकर्ताओ को रखा है। जो देश विरोधी ताकतो और सामाजिक वैमनुष्यता को नही फैलाने देगे। केवल हमे आपको सजग रहने की आवश्यकता है। उक्त बाते भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र कन्नौजिया ने सर्किट हाऊस प्रयागराज मे मंगलवार को अनूसूचित मोर्चा के कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए समरसता की बात कहकर सरकार के उपलब्धियों का गुणगान किया। उक्त जानकारी भाजपा यमुनापार जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने देते हुए बताया कि इससे पूर्व प्रथम प्रयागराज आगमन पर यमुनापार जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारती के नेतृत्व मे सैकडो़ कार्यकर्ताओ ने सर्वप्रथम पटेल संस्थान में प्रदेश अध्यक्ष रामचन्द्र कन्नौज्जिया का अभूतपूर्व स्वागत किया। उसके बाद हाईकोर्ट पर बाबा भीमराव अम्बेडकर के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। वैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारती ने करते हुए बडी़ माला पहनाकर स्वागत करते हुए प्रतिमा भेंटकर सम्मान किया।कार्यक्रम का संचालन ज्ञान चंद्र कनौजिया ने किया। इस कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री निर्मला पासवान, विनय भारती क्षेत्रीय उपाध्यक्ष काशी, जिलाध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा राजमणि पासवान,जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा अरुण कुमार सिंह,हरिदेव धूरिया,आरती कोल,आदेश सिंह,आलोक कोल आदि के साथ जिला पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



