Latest

बूथ समितियों की मजबूती ही चुनाव जीतने का हमारा आधार -लक्ष्मणाचार्य

( विनय मिश्रा )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। भाजपा महानगर प्रयागराज के द्वारा चंद्रशेखर आजाद सर्किट हाउस के सभागार में विधानसभावार आयोजित चुनाव संचालन समिति आयोजित की गई। इस अवसर पर बैठक के मुख्य वक्ता भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष विधानसभा परिषद के सदस्य लक्ष्मणाचार्य ने प्रयागराज महानगर के द्वारा किए जा रहे बूथ सत्यापन के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि बूथ समितियों का मजबूती से गठन ही चुनाव जीतने का हमारा आधार होगा इसलिए बूथ समितियों का सत्यापन विधिवत तरीके से करें और पन्ना प्रमुखों का चयन करते हुए सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करें। बैठक की अध्यक्षता भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने करते हुए कहा की संगठन के द्वारा दिए गए समय के अनुसार प्रयागराज महानगर के सभी बूथों पर सत्यापन एवं पन्ना प्रमुखों का चयन कर लिया जाएगा। बैठक में मुख्य रूप से क्षेत्रीय महामंत्री संतोष पटेल ,महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी, कमलेश कुमार , संदीप तिवारी , अनिल तिवारी ,नागेंद्र सिंह, देवेश सिंह, वरुण केसरवानी, राजेश केसरवानी, विवेक अग्रवाल ,रमेश पासी, राजू पाठक, एवं मंडल के सभी अध्यक्ष, प्रभारी और चुनाव समिति के सदस्यगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button