Latest

कार्यों में लापरवाही कत्तई क्षम्य नहीं होगा-जिलाधिकारी

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में चकबन्दी कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न

( अनंत पांडेय )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री की अध्यक्षता में आज कार्यालय कक्ष के सभागार में चकबन्दी कार्यों की समीक्षा बैठक की गयी। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। उन्होंने कहा कि बिना किसी भेदभाव या दबाव के जो सही हो, वहीं होना चाहिए। अगर कही से कोई शिकायत आयी, तो प्राथमिकी दर्ज करायी जायेगी। उन्होंने डी0डी0सी0 राधेश्याम सिंह से कहा कि अधिकारीवार लम्बित निगरानियों, अपीलों, आपत्तियों का निस्तारण गुणवत्ता पूर्वक सुनिश्चित किया जाये। उन्होंने 5 वर्षों से अधिक समय से लम्बित मामलों की समीक्षा करते हुए उसकी स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की। वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष कार्यों की प्रगति में सुधार लाने की हिदायत भी दी। समीक्षा के दौरान अधिकारीवार/सहायक चकबंदी अधिकारी क्षेत्रवार चकबंदी कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता कत्तई क्षम्य नहीं होगा। निष्ठापूर्वक एवं सुचारू रूप से अपने कार्यों का निर्वहन करें। बैठक में डीडीसी राधेश्याम सिंह सहित चकबन्दी विभाग के सी0ओ0 गण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button