Latest

भवम क्रिकेट क्लब की लगातार दूसरी जीत

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। देवांश सिंह (75 रन, 60 गेंद, 10 चौके) एवं विराट सिंह (57 रन, 45 गेंद, छह चौके, एक छक्का) के अर्धशतक से भवम क्रिकेट क्लब ने किशोरी लाल क्रिकेट क्लब ‘ए’ को 40 रन से हराकर रमेश कुमार स्मृति अंडर-12 क्रिकेट प्रतियोगिता में लगातार दूसरी जीत दर्ज की।
कीडगंज दधिकांदो मैदान पर रविवार को खेले गए मैच में भवम क्लब ने 30 ओवर में 3 विकेट पर 233 रन (देवांश सिंह 75, विनीत सिंह 57, अनमोल शर्मा 39, आदर्श पांडेय दो विकेट) बनाकर किशोरी लाल क्रिकेट अकादमी ‘ए’ को 30 ओवर में 7 विकेट पर 193 रन (कृष्णा तिवारी 45, आर्यन मिश्र 27, सुशांत शर्मा 26, रोबिन कुमार तीन, अभिजीत सिंह दो विकेट) पर सीमित किया। देवांश को मैन ऑफ दि मैच सहन गया।

Related Articles

Back to top button