रोटरी इलाहाबाद नार्थ ने दिया नेशन बिल्डर अवार्ड

(अनन्त पांडेय )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज शिक्षक दिवस के अवसर पर रोटरी इलाहाबाद नार्थ ने शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए अविस्मरणीय योगदान के लिए अलग अलग शिक्षक क्षेत्र से सात शिक्षकों को सम्मानित किया गया I एक स्थानीय होटल में संपन्न कार्यक्रम में रोटरी इलाहाबाद नार्थ के अध्यक्ष रोटेरियन शरद जैन एवं सचिव उमंग अग्रवाल ने सभी शिक्षकों का स्वागत किया I मुख्या अतिथि के रूप में पूर्व रोटरी गवर्नर डॉ प्रमोद कुमार जी का स्वागत शाल और गमला देकर किया गया I कार्यक्रम का संचालन रोटेरियन दीपक अग्रवाल ने किया तथा सम्मान पुरस्कार पाने वाले पहली संत अन्थोनी गर्ल्स स्कूल की वरिष्ठ शिक्षिका जो पिछले 36 वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र से जुड़ी है और बालिका शिक्षा में योगदान देने के लिए श्रीमती पद्मा बत्रा खन्ना को सम्मानित किया गया। दूसरा सम्मान पुरस्कार डॉ अशोक कुमार वर्मा को दिया गया जोकि एक वरिष्ठ प्रोफेसर और शोधकर्ता हैं और अपने विभिन्न शोध विषयों पर कई सम्मान भी प्राप्त कर चुके हैं
तीसरा सम्मान पुरस्कार डॉ हरी प्रकाश पांडेय को दिया गया जो की पादप वर्गिकी, अलोपैथी एवं अन्य क्षेत्रों में इनके शोध कार्यों को सरहाना मिलचुका है और वर्तमान में ईश्वर शरण कॉलेज में वरिष्ठ प्रोफेसर भी हैं, चौथा सम्मान पुरस्कार अविनाश गुप्ता को दिया गया जोकि केंद्रीय विद्यालय न्यू कैंट में गणित के अद्यापक है तथा इनके उत्तम पाठन शैली के कारण छात्रों के मध्य बहुत लोकप्रिय भी हैं ।पांचवा सम्मान पुरस्कार बी०बी० गुरुंग को दिया गया जो की जुडो-कराटे खेल में बच्चों के अंदर इस खेल के प्रति रूचि और आत्मरक्षा का भाव उत्त्पन करने के योगदान के लिए दिया गया इन्हे इसके लिए पूर्व में कई सम्मान भी मिल चुके हैं। छठा सम्मान पुरस्कार फुटबॉल के कोच इंद्रनील घोष को दिया गया इन्होने नॉर्दन (नॉर्थेर्न) फुटबॉल अकादमी की स्थापना की जिसमें इलाहाबाद और आस पास क्षेत्र से लड़कियों को फुटबॉल खेलने के लिए प्रोत्साहित किया जिससे कई खिलाडी राष्ट्रीय स्तरतक भी इलाहाबाद का नेतृत्व कर चुके है और इंद्रनील को भी इसके लिए कई सम्मान मिल चूका है । सातवां सम्मान पुरस्कार राजा बाबू शर्मा को तायकोंडो खेल को इलाहाबाद में नई पहचान दिलाने के लिए दिया गया इन्होने आर० जे० तायकोंडो क्लब की भी स्थापना की है जिसमें हर एक उम्र के बच्चे इसको सीख सकते है तथा गरीब छात्रों को यह तायकोंडो की शिक्षा मुफ्त देते है इनके कई छात्र राष्ट्रीय और अंतर्राट्रीय पदक भी जीत चुके है Iकार्यक्रम के अंत में विशिस्ट अथिति डॉ प्रमोद कुमार जी अपने शैक्षिक जीवन से जुडी कुछ प्रेरणादायक बातों को सभी से साझा किया, रोटरी इलाहाबाद नार्थ के सभी मेंबर्स रोटेरियन सुरेंद्र मालिक नीरज अग्रवाल , नीरज जायसवाल , जे. एस. बिरदी चरणजीत खोसला , अनिल मित्रा , संदीप आनंद , अभिलाष जैन , निखिल अग्रवाल , विजय अग्रवाल बंसल , राजा रस्तोगी मनीषा गुप्ता , मोहित अग्रवाल , कमल क्रांति जी आदि का अध्यक्ष रोटेरियन शरद जैन एवं सचिव उमंग अग्रवाल ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद दिया I




