Latest

प्रयागराज जंक्शन के दोनों साइड में लगी तारो में आग

शार्ट सर्किट से बिजली के तारों में लगी आग

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। प्रयागराज रेलवे जंक्‍शन पर आज करीब 11:45 बजे प्‍लेटफार्म संख्‍या चार और पांच पर लोगों की आवाजाही थी। इसी दौरान ऊपर गए बिजली के तारों में आग लग गई। चिंगारी के साथ आग की उठती लपटों को देखकर वहां यात्रियों में अफरा तफरी मच गई। इसी बीच रेलवे कर्मचारी, जीआरपी और आरएएफ के सिपाही वहां पहुंचे और लोगों को एक तरफ किया। इसके बाद आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। फायर कर्मियों ने पहुंचकर वहां आग पर काबू पाया। शार्ट सर्किट से आग लगने का कारण बताया जा रहा है। फिलहाल जानकारी होने पर वहां अधिकारी भी पहुंचे और मामले की जांच की जा रही है। तभी कुछ घंटे बाद ही प्रयागराज जंक्शन के सिविल लाइन साइड में भी आग लग गई । वहां भी शार्ट सर्किट से बिजली के तारों में आग लगने की सूचना मिली । उधर से आवागमन कर रहे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर रेलवे के अधिकारी बचाव दल के साथ मौके पर पहुंचे। कोशिश के बाद यहां लगी आग पर भी काबू पा लिया गया।

Related Articles

Back to top button