साड़ी स्मृति चिन्ह दे कर विधायक ने मनाया हरितालिका तीज महोत्सव

कौशाम्बी (अनुराग दर्शन समाचार)। विधायक चायल संजय कुमार गुप्ता ने भाजपा पदाधिकारी परिवार के साथ हरितालिका तीज महोत्सव आयोजित किया जिसमें नवनियुक्त सभी मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों का सम्मान किया गया इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजित किया गया।
चायल विधायक संजय गुप्ता ने कहा कि हमारी भाजपा सरकार ने सम्मान के साथ जीने का सभी को अधिकार दिया है
विधायक ने कार्यक्रम में आये हुए सभी ह्रदय प्रियजनों को उपहार स्वरूप एक-एक साडी भेट किया व पदाधिकारियों को एक एक अंग वस्त्र व स्मृति चिन्ह एक एक साड़ी उपहार स्वरूप प्रदान किया श्री गुप्ता ने अपने वक्तव्य में कहा कि यह हमारा भाजपा परिवार आज तीज महोत्सव के उत्सव कार्यक्रम में उपस्थित हुए हैं यह मेरा सौभाग्य है कि आप सभी लोग यहां पर उपस्थित हुए भारतीय जनता पार्टी की बात करते हुए विधायक ने कहा कि आज हमारी भाजपा सरकार ने सम्मान के साथ जीने का सभी को अधिकार दिया है आज समाज में शांति का माहौल है व्यापारी अपना व्यापार कर सकता है महिलाएं व बहन बेटियां सुरक्षित है हमारी सरकार में रोजगार के नए नए अवसर युवाओं को मिला है वही जला अध्यक्ष अनीता त्रिपाठी ने कहा कि उन्होंने कहा कि आज भाजपा सरकार में महिलाएं पीछे नहीं है ।बूथ से लेकर राष्ट्रीय कार्यकारिणी तक महिलाये आगे कदम से कदम मिलाकर काम कर रही है तीज महोत्सव पर आई हुई सभी बहनों को जिला अध्यक्ष ने धन्यवाद दिया इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला अध्यक्षा श्रीमती अनीता त्रिपाठी पूर्व जिला अध्यक्ष उधम सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर महिला मोर्चा अध्यक्ष संगीता सरोज युवा मोर्चा अध्यक्ष रिंकू मौर्या पिछला मोर्चा के जिला अध्यक्ष पुष्पराज पटेल दीपचंद दिवाकर भाजपा महामंत्री बच्चा केसरवानी संजय जयसवाल मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार शुक्ला गुलाब सिंह पटेल राममिलन चौधरी राम बहादुर जयसवाल मीडिया प्रभारी सूरज यादव सहित बूथ स्तर तक के सभी कार्यकर्ता व जनपद के समस्त भाजपा परिवार के लोग मौजूद रहें।




