Latest

सबा खान और नीलकमल सिंह के ‘होखे वाला जीजा हई’ ने मचाया धमाल,1 दिन में 10 लाख लोगों ने देखा

( अनुराग शुक्ला )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। भोजपुरी सिंगर और एक्टर नीलकमल सिंह और शिल्पी राज के साथ धमाल मचा रही हैं। इनका भोजपुरी सॉन्ग ‘होखे वाला जीजा हई’ का वीडियो यूट्यूब पर जारी कर दिया गया है. गाने में एक्ट्रेस सबा खान ने अदाएं दिखा कर महफिल ही लूट ली है. बता दें कि उन्होंने पिछले महीने ही वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी से हाथ मिलाया है और उनके पास एक के बाद एक कई प्रोजेक्ट्स हैं। नीलकमल सिंह और शिल्पी राज का भोजपुरी गाना ‘होखे वाला जीजा हई’ के वीडियो को वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया है. सांग ने एक दिन में 1 मिलियन यानी कि 10 लाख लोगों ने देख लिया है. इसके वीडियो एक्ट्रेस सबा खान ने अपनी खूबसूरत का जलवा बिखेरा है. फुल टू मस्ती से भरपूर रोमांटिक गाना ‘होखे वाला जीजा हई’ को एकदम मस्ती वाले अंदाज में फिल्माया गया है. प्रेमी-प्रेमिका और प्रेमिका का भाई को लेकर काफी मनोरंजनपूर्ण सीक्वेंस बनाया गया है. गाने का लोकेशन काफी रमणीय एवं रिच दिखाया गया है. इसमें नीलकमल सिंह और सबा खान ने गजब का परफॉर्मेंस दिया है. इनके बीच कमाल की कैमिस्ट्री भी देखी जा सकती है। बता दें कि वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के साथ कॉन्ट्रेक्ट साइन करने के बाद एक्ट्रेस सबा खान का ये पहला म्यूजिक एलबम है, जिसमें उन्होंने अपनी एक्टिंग का जादू चलाया है. सबा खान ने बता दिया है कि वो अपने डांस और एक्सप्रेशन से दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित करने में कोई कसर छोड़ने वाली नहीं है।
वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स द्वारा प्रस्तुत किया जा रहा गाना ‘होखे वाला जीजा हई’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को आशुतोष तिवारी ने लिखा है और म्यूजिक आर्य शर्मा ने दिया है. डायरेक्शन गोल्डी जयसवाल, कोरियोग्राफर बॉबी जैकसन, हेयर गुड़िया, एडिटिंग विवेक बीएफएक्स, कैमरामैन संतोष यादव, नवीन वर्मा, प्रोडक्शन हेड पंकज सोनी, मेकअप निशांत ने किया है. गाने के फुल राइट्स वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के पास हैं।

Related Articles

Back to top button