लोहिया वाहिनी की जिला कार्यकारिणी घोषित

जिलाध्यक्ष नवीन यादव ने 4 उपाध्यक्ष,1 कोषाध्यक्ष,27 सचिव एवं 4 कार्यकारिणी सदस्यों की घोषणा की, जिले की ग्रामीण क्षेत्र की 9 विधानसभाओं एवं 22 ब्लाक अध्यक्षों की भी घोषणा
(अनन्त पाण्डेय ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी की जिला कार्यकारिणी की घोषणा आज पार्टी के जिला कार्यालय जार्ज टाउन में की गई। लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राम करन निर्मल द्वारा जिलाध्यक्ष पद पर नवीन यादव एवं महासचिव पद पर आकिब जावेद की घोषणा पहले की जा चुकी है। नव नियुक्त जिलाध्यक्ष नवीन यादव ने आज विधानपरिषद सदस्य डॉ मानसिंह यादव, सपा जिला अध्यक्ष योगेश चंद्र यादव, संदीप मिश्रा प्रदेश सचिव लोहिया वाहिनी व अंशु यादव सदस्य प्रदेश कार्यकारिणी की मौजूदगी में नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा की।जिसमे उपाध्यक्ष पद पर सुशील मौर्या, अरविन्द कनौजिया, अखिलेश यादव, संजय सिंह पटेल, कोषाध्यक्ष पद पर अजय केसरवानी एवं सचिव पद पर क्रमशः विवेक सिंह पटेल, रतन भारती, युवराज सिंह कैप्टन, अनुज कुमार सेन, आकाश यादव, राहुल सिंह पटेल, सुयश श्रीवास्तव, प्रांशु त्रिपाठी, परवेज आलम, प्रदीप पाल, अमर सिंह यादव, उदय यादव, शुभम गुप्ता, रविंद्र मौर्या, शिव पूजन पासी, दीपांकर यादव, अमित यादव, प्रशांत यदुवंशी, प्रकाश यादव, मो. सैफ अहमद, वीरेंद्र यादव बब्लू, देवेंद्र कुमार सोनकर, पवन सिंह पटेल, पंकज विश्वकर्मा, मुलायम सिंह यादव, विनोद कुमार यादव, संजय यादव को मनोनीत किया गया है। इसके साथ ही सर्वेद्र कुमार यादव, आदर्श चौधरी, विवेक यादव, दिलीप कुमार भारतिया को कार्यकारिणी में सदस्य नमित किया गया है। विधानसभा अध्यक्षों के नाम लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष नवीन यादव ने जनपद के ग्रामीण क्षेत्र की 9 विधानसभाओं के अध्यक्षों की भी घोषणा की है।




