कोरोना काल में दिवंगत हुए महान विभूतियों के प्रति “स्मृति समर्पण” कार्यक्रम संपन्न

( विनय मिश्रा )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) l कोरोना काल में अनंत यात्रा में विलीन हुए प्रयागराज की मिट्टी से जुड़े साहित्यकार पत्रकार, अध्यात्मजीवी वैज्ञानिक, कलाकार एवं रंग कर्मियों की स्मृति में एक कार्यक्रम का आयोजन स्मृति समर्पण के नाम से हिंदुस्तानी एकेडमी के सभागार में संपन्न हुआ l
कार्यक्रम में उन सभी महान विभूतियों के प्रति शहर के तमाम बुद्धिजीवियों, कलाकारों, समाजसेवियों ,अध्यात्मजीवी, गीत संगीत के मर्मज्ञ जनों ने अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए l
स्मृति समर्पण कार्यक्रम में सर्वप्रथम स्मृति स्वरूप एक दीप प्रज्वलित हुआ तत्पश्चात वरिष्ठ पत्रकार स्नेह मधुर ने कोरोना काल में रची गई अपनी कविता “तारणहार” के कुछ अंश प्रस्तुत किए ,उसके बाद डॉक्टर श्लेष गौतम ने डॉक्टर रामनरेश त्रिपाठी द्वारा लॉकडाउन में प्रकाशित कहानी “आतंक” के कुछ अंश पढ़कर सुनाएं , तत्पश्चात भैरव प्रसाद गुप्त की कहानी पर बनी फिल्म “कंठा” का प्रदर्शन हुआ जिसमें प्रयागराज के अनेक कलाकारों ने काम किया था दुखद स्थिति यह रही कि इस फिल्म के कलाकार इस कोरोना काल में अनंत यात्रा में विलीन हो गए l उसके बाद कार्यक्रम के आयोजक मनोज गुप्त एवं साथी कलाकारों ने अपने भजनों के माध्यम से उन महान विभूतियों के प्रति समर्पण किया l



