Latest

यूनाइटेड यूनिवर्सिटी का थाईलैंड के विश्वविद्यालय से समझौता

( अनुराग शुक्ला )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के उद्देश्य से यूनाइटेड यूनिवर्सिटी (यूयू) ने थाईलैंड की प्रतिष्ठित बुरिराम राजाभात यूनिवर्सिटी (बीआरयू) के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर सोमवार को हस्ताक्षर किए। यूनाइटेड ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस (यूजीआई) के कल्चरल हेड अजय शर्मा ने बताया कि 2020 में स्थापना के बाद से यूयू का किसी भी प्रतिष्ठित विदेशी विश्वविद्यालय के साथ यह पहला समझौता है। बताया कि अगले कुछ महीनों में श्रीलंका, संयुक्त राज्य अमेरिका और यूके के भी प्रसिद्ध विश्वविद्यालयों के साथ समझौता की योजना बनाई गई है। उन्होने बताया कि बीआरयू की अध्यक्ष प्रो (डॉ) मालिनी चुतोपामा ने सोमवार को सुबह ऑनलाइन कार्यक्रम में यूयू और बीआरयू के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। यूयू की तरफ से वाइस चांसलर डॉ जगदीश गुलाटी ने हस्ताक्षर किए। किंगडम की राजकुमारी महाचक्री सिरिंधोर्न बीआरयू की चांसलर हैं। यूनाइटेड ग्रुप के वाइस प्रेसिडेंट गौरव गुलाटी ने कहा कि इस कदम से छात्रों को कैरियर निर्माण और प्लेसमेंट में मदद मिलेगी। यूनाइटेड ग्रुप के चेयरमैन जीजी गुलाटी, प्रेसिडेंट डॉ जगदीश गुलाटी एवं वाइस चेयरमैन सतपाल गुलाटी ने इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त की।

Related Articles

Back to top button