Latest

रेलवे का निजीकरण उचित नही है इसके काफी दुष्परिणाम देश को प्रभावित करेंगे उक्त बक्तव्य

( अनुराग शुक्ला )शाहजहांपुर (अनुराग दर्शन समाचार )। नरमू सचिव नरेन्द्र त्यागी ने नरमू द्वारा मनाये जा रहे प्रचण्ड चेतावनी दिवस में बोलते हुए कहे उन्होंने बताया कि रेलवे द्वारा 400 स्टेशन , 15 स्टेडियम , 96 पैसेंजर गाड़ियां , 151 एक्सप्रेस गाड़ियां ,256 गुड्स शेड, 741 किलोमीटर कोंकण रेलवे,1400 किलोमीटर ओएचई (ट्रेक के ऊपर विधुत लाइन लाइन) 471 किलोमीटर फ्रेट कॉरिडोर व तमाम रेलवे कालोनियों को निजी हाथों में सौंपने का निर्णय लिया है। जिसका एनआरएमयू पुरजोर विरोध कर रही है बनी बनाई देश व रेल की संपत्ति को निजी हाथों में दिया जाना उचित नही है भारतीय रेल देश की जान है इसकी रक्षा के लिए एनआरएमयू हर कदम विरोध करती रहेगी एनआरएमयू शाहजहांपुर द्वारा रेलवे के निजीकरण के विरोध में शाहजहांपुर कचहरी हाल्ट पर जोरदार नारो के साथ प्रदर्शन करते हुए प्रचण्ड चेतावनी दिवस मनाया गया मुख्य रूप से रामौतार शर्मा, यतेंद्र त्रिवेदी, केशरी लाल, सलीम शहजादा, राजीव कुमार, चंदा, गुरुदेव , रामहरि मिश्रा, सुशील कुमार, अवनीत , तेजपाल, अमित कुमार ,फौजी रामरतन, धर्मेन्द्र कुमार, धनपाल मोहित मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button