गंगा सेवा समिति के तत्वाधान में भव्य शिल्प मेले का आयोजन

जिसका उद्घाटन प्रयागराज सर्राफा एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष दिनेश सिंह ने फीता काटकर किया
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। गंगा सेवा समिति के तत्वाधान में दिनांक 27 अप्रैल 2022 से 20 मई 2022 तक एक भव्य शिल्प मेले का आयोजन सीओडी गेट नैनी प्रयागराज के निकट किया जा रहा है । जिसका उद्घाटन प्रयागराज सर्राफा एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष दिनेश दिनेश सिंह जी द्वारा आज फीता काटकर तथा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर गंगा सेवा समिति के सचिव पंकज मिश्रा ने बताया कि मेले का आयोजन सभी पुरुषों व महिलाओं के जीविकोपार्जन के हितार्थ किया गया है । जिसमें दूर-दूर से हस्तशिल्प की कला का प्रदर्शन करने के लिए लोग आए हुए है। इस अवसर पर संस्था के उपाध्यक्ष आचार्य पंडित नीरज मिश्र, संयोजक अभिषेक द्विवेदी, कोषाध्यक्ष पवन सिंह ,महिला जिला अध्यक्ष मधु श्रीवास्तव, महिला संयोजक व मेला प्रभारी रितु केसरवानी, प्रसिद्ध उद्योगपति राधे श्याम केशरवानी ,जिला उपाध्यक्ष माधव चंद्र ब्रह्मा, दीपक सिंह हिमांशु केसरवानी, डॉक्टर जी सी मिश्रा, संदीप केसरवानी, सुनीता श्रीवास्तव, वर्तिका द्विवेदी, नीलम त्रिपाठी ,सरिता साहू ,प्रियंका पाराशर अभिषेक मिश्रा आदि लोग उपस्थित रहे।


